Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, June 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » विधायक राजेश नागर की फटकार के बाद अधिकारियों ने मांगी मोहलत 25 करोड़ की लागत से बनाई जानी हैं तिगांव विधानसभा क्षेत्र की नौ सडक़ें

विधायक राजेश नागर की फटकार के बाद अधिकारियों ने मांगी मोहलत 25 करोड़ की लागत से बनाई जानी हैं तिगांव विधानसभा क्षेत्र की नौ सडक़ें

Ajay vermaBy Ajay verma19/02/2023No Comments2 Mins Read
After the reprimand of MLA Rajesh Nagar, the officials asked for time Nine roads of Tigaon assembly constituency to be built at a cost of 25 crores
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करते विधायक राजेश नागर।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद | तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में हो रही देरी पर न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को अपनी विधानसभा में नहीं टिकने देने की भी बात कह दी।
नागर ने अपने भतौला निवास पर बैठक कर बल्लभगढ़ से मंझावली, भतौला से तिगांव व क्षेत्र की अन्य कई सडक़ों का काम पूरा न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। नागर ने कहा कि क्षेत्र की करीब नौ सडक़ों को बनाने का काम पूरा होना है लेकिन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण यह नहीं बन पा रही हैं जिसका खामियाजा जनता को उठाना पड़ रहा है। जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक कलम से करोड़ों रुपयों की ग्रांट दे दी लेकिन अधिकारी काम करने के लिए तैयार नहीं है। किसी भी प्रकार की बहानेबाजी को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि उनके क्षेत्र में करीब 25 करोड़ की लागत से नौ सडक़ें बनाने एवं मरम्मत का काम किया जाना है। जिसे जल्द से जल्द पूरा करवाएं। विधायक को गुस्से में देखकर अधिकारियों ने उनसे दो से तीन महीने का समय दिए जाने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि इस समयसीमा के अंदर वह सभी कामों को पूरा कर देंगे। नागर ने उन्हें दो टूक कहा कि इसे आप आखिरी वादा समझें अन्यथा आप अपने लिए स्थान की तलाश कर लें। नागर ने कहा कि भतौला से तिगांव रोड़ को फोर लेन बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा, इसके लिए जरूरी पेड़ों को काटने की एनओसी प्राप्त हो गई है। जिसका काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि हम जनता को सुविधाएं देने के लिए चुने गए हैं। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी एसई प्रवीन चौधरी, एक्सईएन प्रदीप संधु, एसडीओ प्रकाश लाल व अन्य अधिकारी रहे मौजूद।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएमए फरीदाबाद द्वारा 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया

15/06/2026

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.