Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, June 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा सरकार : विजय प्रताप

देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा सरकार : विजय प्रताप

Ajay vermaBy Ajay verma07/07/2020No Comments2 Mins Read
Vijay Pratap
Vijay Pratap

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 7 जुलाई : प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर बोलते हुए विजय प्रताप ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी की बात करने वाले मोदी जी के लाडले खट्टर साहब ये बताएं कि एक तरफ तो वह प्रवासी मजदूरों को वापिस लाने की बात करते हैं, दूसरी तरफ देश को बांटने का काम कर रहे हैं। यह बात ठीक है लोकल आबादी को कुछ आरक्षण देना चाहिए, मगर 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदेशवासियों को देने के प्रस्ताव का वह व्यक्तिगत रूप से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद हरियाणा में बेरोजगारी का प्रतिशत सबसे ज्यादा बढ़ा, वह केवल कागजों में रोजगार देने की बात करती है, धरातल पर इनका काम जीरो है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लागू की जा रही दीन दयाल योजना पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय योजना का प्रारूप गलत है। मौजूदा जो टाउनशिप है, उनमें पानी, बिजली, सीवर आदि का इंफ्रास्ट्रैक्चर इतना बड़ा नहीं है कि और अधिक आबादी को बसाया जा सके। इसके प्रारूप को चेंज करते हुए नई सोसायटियों में इसको लागू किया जाना चाहिए। इससे पूर्व मेंं कांग्रेस ने भी 4 लाख परिवारों को प्लॉट दिए थे। चाइना के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना एवं सरकार के पूरा देश खड़ा है। मगर मोदी जी को इसमें सच्चाई बतानी चाहिए। जिस प्रकार आज वो चाइना के 2 किलोमीटर पीछे हटने की खबर का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने देश में चाइना के समान का बहिष्कार किए जाने का समर्थन करते हुए चाइना के साथ सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि भारत खुद अपने आपको सक्षम बनाए।

BJP government is working to divide the country: Vijay Pratap
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियाक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.