टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । खुदा हाफिज की ओटीटी पर शानदार सफलता के बाद, पैनोरामा स्टूडियो प्रशंसकों कि ख़ुशी के लिए फिल्म के दूसरे अध्याय को सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे है। खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख का खुलासा किया है। विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय-स्टारर 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। एक्शन ड्रामा विद्युत और शिवालिका के मुख्य किरदार समीर और नरगिस की प्रेम कहानी को पर्दे पर दिखाया गया हैं। जिसमे कैसे दोनो को परिस्थितियों और समाज द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
Browsing: ENTERTAINMENT
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बीजेपी विधायक सुनील शर्मा ने अनुरोध किया है कि विनोद तिवारी निर्देशित फ़िल्म ‘द कनवर्जन’ को अधिक से अधिक सिनेमाघरों में दिखाया जाए और फ़िल्म को टैक्स फ्री किया जाए ताकि यह फ़िल्म अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
हाल ही में बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और सुपर डांसर चैप्टर— 3 फेम सक्षम शर्मा फिल्म ‘देहाती डिस्को’ का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 27 मई 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार फिल्म ‘देहाती डिस्को’ मनोज शर्मा द्वारा निर्देशित और कमल किशोर मिश्रा द्वारा निर्मित वन एंटरटेनमेंट फिल्म एवं कुरेशी प्रोडक्शन के तहत एक डांस एक्शन ड्रामा है।
मीडिया से बातचीत में गणेश आचार्य ने कहा, ”देहाती’ का मतलब सबके लिए गांव है, लेकिन मेरे लिए ‘देह’ शरीर है और ‘ती’ आत्मा है। यानी, ‘देहाती’ का मतलब है कि हमारी संस्कृति देसी और डिस्को पश्चिमी संस्कृति है। इसलिए, यह फिल्म दो संस्कृतियों के बीच संघर्ष को दर्शाती है और यह हमारी भारतीय संस्कृति के लिए मेरे प्यार को भी दर्शाती है।
सुपर डांसर चैप्टर— 3 फेम सक्षम शर्मा ने कहा, ‘मैंने गणेश सर से बहुत कुछ सीखा है। वह एक किंवदंती है। मैं शुरू में बहुत घबराया हुआ था। उन्होंने मुझे सिखाया कि बीट्स पर हमेशा तेज कदमताल जरूरी नहीं है, बल्कि सहज और नरम तरीके से प्रदर्शन करना है। मैं सिर्फ उम्मीद है कि सभी को मेरा प्रदर्शन पसंद आएगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ ।रिपोर्ट अजय वर्मा । रिलीज की तारीख घोषित होने के बाद से ही दर्शक फिल्म पंजाबी फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनका इंतजार बहुत ज्यादा लंबा नहीं खिंचेगा। आम कॉमेडी फिल्म के विपरीत ‘सौंकन सौंकने’ की कहानी बहुत ही मोहक है, जबकि इसकी पूरी फ्रेमिंग सुंदर और अनूठी है। फिल्म का विशेष आकर्षण इसकी अलग कहानी और चरित्र चित्रण साबित होगा। इससे पहले फिल्म ‘सौंकन सौंकने’ का दमदार ट्रेलर और गाने रिलीज हुए थे
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ ।रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली । विवादों में घिरे रहने के बावजूद, आखिरकार लाखों सुर्खियां बटोरने के बाद, विनोद तिवारी की फ़िल्म #द कन्वर्शन आखिरकार शुक्रवार ०६ मई को मूवी देश के अधिकतर थियेटरों में रिलीज की गई, हिंदूवादी संगठन और सरकार जिस तरह “द कश्मीर फाइल्स” को लेकर उत्साहित थी इस फिल्म को लेकर क्यू नही
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली। भारत में लव मैरिज और अरेंज मैरिज को लेकर हमेशा से बहस चलती रही है। अपने देश के छोटे-छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में आज भी प्रेम विवाह करना वर्जित है। लोग एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन उनकी मोहब्बत शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाती है
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा |हाल ही में प्रोड्यूसर नितिन मेहरा ने अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘नीला’ का नया पोस्टर लॉन्च किया। पोस्टर को दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिसन ब्लू होटल में लॉन्च किया गया। खास बात यह कि पोस्टर लॉन्च का यह कार्यक्रम उन्होंने अपने बेटे गुरमन के दूसरे जन्मदिन पर किया। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम सिंह सिद्धू ने किया है। ओहरी प्रोडक्शंस के मालिक विवेक ओहरी ने भी पोस्टर लॉन्च के इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निर्माता विपिन मेहरा ने नितिन मेहरा के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण किया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | यूनिफाइड ब्रेनज़ मीडिया एंड पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध लग्जरी, लाइफस्टाइल और बिजनेस पत्रिका पैशन विस्टा ने 24 अप्रैल को पंजाब फिल्म उद्योग के लिए, जिसे पॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में ‘पैशन विस्टा ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2022’ का आयोजन किया। यह पुरस्कार कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के साथ-साथ पॉलीवुड में वास्तव में कुछ प्रतिभाशाली नए चेहरों को भी दिए गए। ये वे लोग हैं जिन्होंने न केवल पॉलीवुड में बल्कि फिल्मों और फैशन में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बनाई है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | अनूठी कहानी एवं उल्लेखनीय चित्रण के कारण ‘पैटर्न’ और ‘द टर्बन’ दोनों लघु फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। दोनों फिल्मों को इन्फो-फ्रेंच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह, फ्लोरेंस फिल्म समारोह जैसे कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सवों में पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। इनमें से ‘पैटर्न’ संदीप कपूर द्वारा निर्मित और सचिन करांडे द्वारा निर्देशित है। ‘पैटर्न’ एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे स्कूल में बच्चों द्वारा तंग किया जाता है, लेकिन वह अपने साहस, मेहनत और दिमाग से बच्चों को सामान्य बच्चों की तरह व्यवहार करने के लिए मजबूर करता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । हाल ही में फरीदबाद के सेक्टर 23 में तेरी मेरी फिल्म्स और छाया फिल्म्स के बैनर तले आने वाली हिंदी फिल्म ” अपराध नगर ” का महूरत गणेश आरती के साथ हुआ। इस मौके पर गली गुलिआं के फेम एक्टर ओम सिंह के द्वारा नारियल फोड़कर शूटिंग की शुरुआत विधिवत रूप से की गयी।