Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 14
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने किया संस्कारशाला का प्रारंभ

जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने किया संस्कारशाला का प्रारंभ

Ajay vermaBy Ajay verma09/04/2021No Comments3 Mins Read
District Deputy Commissioner Yashpal Yadav started the rites

Today Express News | Ajay verma | फरीदाबाद। आज घरोड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के 11वें उद्घाटन दिवस कार्यक्रम पर एक संस्कारशाला का प्रारंभ जिला उपायुक्त श्री यशपाल यादव ने किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर और रिबन की गांठ खोलकर संस्कारशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने संस्कारशाला का प्रारंभ पर एक नेकी का कार्य किया है। इससे न केवल बच्चे अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित हो सकेंगे बल्कि वह अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति भी सचेत होंगे। श्री यादव ने कहा कि जो व्यक्ति अपने जीवन में दृढ़ निश्चय कर कार्य करता है उसकी सफलता निश्चित होती है और हमारी सनातन परंपराएं हमारे दृढ़ निश्चयों को और मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह संस्कारों की केवल बात ना करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रितु चौधरी ने कहा कि यहां पर जिले के अधिकांश स्कूल संचालक उपस्थित हैं।

वह भी इस प्रकार की कोशिशों को आगे बढ़ाएं तो निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव हमें आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने बताया कि वास्तव में यह एक यज्ञशाला है जहां बच्चों के साथ प्रतिदिन वैदिक रीति से हवन का आयोजन किया जाएगा। इसमें उस संबंधित दिन पर जन्मदिन वाले बच्चों को यज्ञ में भागीदार बनाया जाएगा और उन्हें एक यादगार भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यज्ञशाला का वास्तविक अर्थ बच्चों में संस्कारों का पोषण करना है। यहां बच्चों को ध्यान एवं योग की कक्षाएं भी लगाई जाएंगी और उन्हें प्रेरक क्लास भी मिलेंगी। हमारा प्रयास होगा कि यह बच्चे मॉडर्न एडुकेशन के साथ साथ सनातन संस्कृति एवं परंपरा को अपने जीवन में स्वीकार करें, जिससे भारत पुनः विश्व गुरु बन सके। उन्होंने बताया कि इस यज्ञशाला से उठने वाले धूम्र से आसपास का वातावरण शुद्ध होगा, विषाणु का नाश होगा और लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा वहीं बच्चों में भी संस्कारों का उदय होगा, पॉजिटिविटी बढ़ेगी और ईश्वर के प्रति आस्था मजबूत होगी।

इन सभी अर्थों में हमारा यह प्रयास सार्थक सिद्ध होगा, इसका हमें पूर्ण विश्वास है। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने माता-पिता के पैसे पर गर्व ना करें और शिक्षा प्राप्त करने के अवसर को बेकार न जाने दें। यह शिक्षा ही जीवन भर काम आएगी। माता-पिता भी अपने बच्चों को केवल पैसे से सुविधाएं देने की कोशिश ना करें, बल्कि साथ बैठकर संस्कारों को उनके जीवन में दें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा, हरियाणा एडुकेटर्स क्लब के प्रधान रमेश डागर, बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के प्रधान चंद्रसेन शर्मा, फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस के प्रधान नरेंद्र परमार, निगम पार्षद दीपक यादव, जिला पार्षद सुरजीत अधाना एवं विक्रम सिंह अरुआ, सत्यवीर डागर, जोध सिंह वालिया, लखन बेनीवाल सहित अनेक शिक्षा संस्थाओं एवं विद्यालयों के संचालक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग का संदेश, अमृता अस्पताल में सैकड़ों महिलाओं ने किया सामूहिक योगाभ्यास

10/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट पार्क का उद्घाटन

05/06/2026

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने उन्नत कार्डियाक केयर को बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया पेसमेकर क्लीनिक

05/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.