Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इनेलो को दोहरा झटका, अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए दो नेता

    इनेलो को दोहरा झटका, अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए दो नेता

    Ajay vermaBy Ajay verma26/06/2020No Comments2 Mins Read

    Today Express News/ Ajay Verma / दिल्ली/चंडीगढ़, 26 जून। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अच्छी कार्यशैली और जननायक स्व. चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चल रही जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेताओं का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में जेजेपी ने उस समय इनेलो को दोहरा झटका दिया जब इनेलो पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और जिला प्रधान ने अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली में जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप पाराशर और इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के नूंह से जिला प्रधान लाला मिट्ठन लाल भारद्वाज जेजेपी में शामिल हुए। दिग्विजय चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए दोनों नेताओं को जेजेपी का पटका पहनाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर जेजेपी नेता हरदत्त जांगड़ा, सुरेश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

    जेजेपी में शामिल हुए प्रदीप पाराशर और लाला मिट्ठन लाल भारद्वाज ने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जनता के प्रति नई विकास नीति की सोच तथा युवा शक्ति दिग्विजय सिंह चौटाला के साथ मिलकर प्रदेश हित में कार्य करने के लिए जेजेपी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज उपमुख्यमंत्री द्वारा लिये जा रहे तमाम वर्गों समेत प्रदेश हित के फैसलों से खुश है और इसे देखकर निरंतर अन्य पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जेजेपी में शामिल हो रहे है।

    Digvijay singh Digvijay singh Chautala Double blow to INLD haryana news Haryana Politocs INLD JJP JJp Vs Inld Latest News two leaders joined JJP along with their supporters
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026

    41 वर्षीय मरीज के गॉलब्लैडर से निकले 4,000 से ज्यादा स्टोन

    15/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.