Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ईज़मायट्रिप ने भारत में प्री-बुक और ऑन-डिमांड सेल्फ-ड्राइव कारें उपलब्ध कराने के लिए ज़ूमकार के साथ साझेदारी की

    ईज़मायट्रिप ने भारत में प्री-बुक और ऑन-डिमांड सेल्फ-ड्राइव कारें उपलब्ध कराने के लिए ज़ूमकार के साथ साझेदारी की

    vishal rajputBy vishal rajput28/03/2024No Comments3 Mins Read

    यह साझेदारी भारत में यात्रा में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए यात्रियों को उनकी यात्रा की योजना बनाने में सुविधा और लचीलेपन का लाभ देती है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़| नई दिल्ली, 28 मार्च, 2024: अपने ग्राहक की यात्रा को और अधिक आसान बनाने के मकसद से भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म में से एक, EaseMyTrip.com और कार शेयरिंग के लिए नैस्डैक में सूचीबद्ध अग्रणी मार्केटप्लेस ज़ूमकार ने महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के साथ, ज़ूमकार की सेल्फ-ड्राइव कारों की व्‍यापक रेंज को ईजमायट्रिप प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया गया है, जिससे यूजर्स ईज़मायट्रिप ऐप से सीधे अपनी पसंदीदा ज़ूमकार बुक कर सकते हैं। यह साझेदारी यात्रियों को उनकी यात्रा की योजना बनाने को और अधिक आसान और सहज बनाने में मददगार होगी।

    ईज़मायट्रिप के यूजर्स के पास अब ज़ूमकार की 25,000+ कारों तक पहुंच होगी, जिसमें हैचबैक से लेकर सेडान तक जैसे किया कैरेंस, हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, एमजी एस्टर समेत अन्य एसयूवी मॉडल शामिल हैं। यह साझेदारी यात्रियों को एक ही यूजर-फ्रेंडली मंच के माध्यम से उनकी उड़ानों, होटलों और अन्य यात्रा व्यवस्थाओं के साथ-साथ आसानी से प्री-बुक और ऑन-डिमांड सेल्फ-ड्राइव ज़ूमकार की सुविधा देगा।

    ईज़मायट्रिप और ज़ूमकार के बीच साझेदारी भारत में उपलब्ध यात्रा सेवाओं के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनियों की विशेषज्ञता और संसाधनों को व्यवस्थित करते हुए यह साझेदारी ग्राहकों को उनकी यात्रा के प्रत्येक चरण के लिए परेशानी रहित और एकीकृत प्लेटफॉर्म की सुविधा मुहैया कराएगी। भारत सरकार पूरे देश में सड़क कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है, ऐसे में यह साझेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि यह ग्राहकों को ईज़मायट्रिप प्लेटफॉर्म के भीतर सीधे सेल्फ-ड्राइव वाहनों को आसानी व किफायती किराए पर उपलब्ध कराने में मददगार होगा। एक सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म पर सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला मुहैया कराते हुए यह साझेदारी भारत में यात्रा अनुभवों को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और पर्यटन को बढ़ावा देने के व्यापक दृष्टिकोण में योगदान देता है।

    ज़ूमकार यात्रियों को हर यात्रा के लिए अपना आदर्श साथी ढूंढने के लिए विभिन्न मॉडलों और बजट में सेल्फ-ड्राइव वाहनों को चुनने का विकल्प देता है। साथ ही यह साझेदारी लचीलापन प्रदान करती है, जिससे यात्रियों को ज़ूमकार के सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल विकल्पों के माध्यम से गंतव्यों को अपनी गति और मर्जी से एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है, जो उन्हें अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप यात्रा कार्यक्रम तैयार करने का मौका देता है। ईज़मायट्रिप और जूमकार सुविधा और गुणवत्ता से समझौता किए बगैर साझेदारी के माध्यम से विशेष छूट और ऑफर देता है, जिससे लागत प्रभावी यात्रा समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। यह पर्यटकों की यात्रा योजना और उसके क्रियान्वयन को आसान बनाता है और सभी के लिए अधिक फायदेमंद भी होता है।

    ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर और सीईओ निशांत पिट्टी ने कहा, “इस रणनीतिक गठबंधन को बनाने में ईज़मायट्रिप ज़ूमकार के साथ एक व्यापक बदलाव वाली यात्रा पर निकल पड़ा है। यह सहयोग एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो हमारे भरोसेमंद ग्राहकों को ज़ूमकार की कारों तक पहुंच प्रदान करता है, जिसमें देश के विविध मॉडल शामिल हैं। यह एकीकरण यात्रा सुविधा के एक नए युग की शुरुआत है जहां यात्री हमारे सहज मंच के माध्यम से अपनी उड़ानों और आवास के साथ-साथ सेल्फ-ड्राइव वाहनों को आसानी से रिजर्व कर सकते हैं। यह साझेदारी यात्रा के अनुभव को बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.