Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » इकोफाई सोलर फाइनेंसिंग के समाधान उपलब्ध कराने में सबसे आगे, पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा अपनाने को दे रहा है बढ़ावा

    इकोफाई सोलर फाइनेंसिंग के समाधान उपलब्ध कराने में सबसे आगे, पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा अपनाने को दे रहा है बढ़ावा

    vishal rajputBy vishal rajput06/03/2024No Comments3 Mins Read

    घरों में सोलर पैनल लगाने वाले 4,000 से ज्यादा उपभोक्ताओं और इस संबंध में पूछताछ करने वाले 15 हजार लोगों के साथ, कंपनी ने देश के 10 से ज्यादा राज्यों में अपना कारोबार फैलाया है और 300 से ज्यादा सोलर ईपीसी इंस्‍टॉलर्स से मजबूती मिली है

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | 06 मार्च 2024 – इकोफाई, भारत के प्रमुख रिहायशी सोलर फाइनें‍सर, ने अपना परिचालन शुरू करने के एक वर्ष बाद उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के पास अपने घरों में सोलर पैनल लगाने वाले 4,000 से ज्‍यादा ऐक्टिव ग्राहक हैं और सोलर पैनल के संबंध में 15,000 से ज्यादा लोगों ने कंपनी से पूछताछ की है। अपने आधुनिक फाइनेंसिंग सोल्यूशन से सौर ऊर्जा को अपनाने में तेजी लाने की मजबूत प्रतिबद्धता के साथ, इकोफाई इस इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी के रूप में उभरी है।

    कंपनी ने अपना कारोबार देश के 10 से ज्यादा राज्यों में फैलाया है। इसने 300 से ज्यादा ईपीसी इंस्‍टॉलर्स के साथ मजबूत भागीदारी की है। इससे कंपनी की भौगोलिक पहुंच का दायरा बढ़ा है। कंपनी के रणनीतिक गठबंधन में टाटा पावर सोलर, यूपीएनईडीए (उत्तर प्रदेश सरकार), महिंद्रा सोलराइज और कई अन्य कंपनियों के साथ उल्लेखनीय साझेदारी शामिल है।

    इकोफाई ने भारत में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की बढ़ती मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार ने 1 करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर पैनल लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। कंपनी इसे बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सब्सिडी और उपभोक्ताओं में जागरूकता अभियान चला रही है। बाजार में अपनी क्षमता को स्थापित करने के लिए कंपनी ने 50 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश किया है। इससे कंपनी ने सोलर पैनल के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराने वाले बाजार में 20 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

    इकोफाई की एमडी और सीईओ राजश्री नांबियार ने इस अवसर पर कहा, “कंपनी ने भारत में अपने कारोबार के संचालन के करीब एक वर्ष बाद सोलर पैनल लगाने के लिए उपभोक्ताओं को फाइनेंस उपलब्ध कराने के परिदृश्य को नया आकार दिया है। इससे हजारों घरों में सोलर पैनल लगाने में उपभोक्ताओं को आसानी होगी। हमारी रणनीतिक साझेदारियों, नए-नए समाधान और स्थिरता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने हमें ऐसे भविष्य की ओर प्रेरित किया है, जहां ग्रीन एनर्जी केवल विकल्प ही नहीं है, बल्कि समाज में बदलाव लाने की ताकत है। इकोफाई में हम केवल सोलर पैनल लगाने के लिए केवल फाइनेंस ही उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं, बल्कि एक स्थायी भविष्य के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.