TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : तनखा न मिलने और कर्मचारियो को निकाले जाने की मांग को लेकर आज हुडा कर्मचारियो ने हुडा कार्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया यहाँ तक कि महिला सफाई कर्मचारी ज़मीन पर लेट गयी । कर्मचारियो ने चेतावनी दी है की यदि उनकी मांगें नहीं मानी गयी तो यूनियन के 8 कर्मचारी आगामी 11 अप्रैल को आत्मदाह करेंगे । गौरतलब है की पिछले 6 महीने से यह कर्मचारी हुडा कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठे हुए है ।

