TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) : हरियाणा राज्य सहकारी और ग्रामीण विकास बैंक के नवनयुक्त चेयरमैन धनेश अदलखा ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर के कार्यालय पर सैंकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ जाकर धन्यवाद किया और विधिवत नयी शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कृषणपाल गुर्जर ने कहा की फरीदाबाद का ये स्वर्णिंम समय चल रहा है इतना मान सम्म्मान फरीदाबाद को कभी नहीं मिला। फरीदाबाद जल्द ही नए आयाम स्थापित करेगा और नवनियुक्त चेयरमैन धनेश अदलखा को जो जिम्मेवारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने दी है उसको वह दिलो जान से पूरा करेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त चेयरमैन धनेश अधलखा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जो भी मुझे जिम्मेवारी दी है में उसे अच्छे से निभाउंगा। चेयरमैन बनाये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल और केंद्रीय मंत्री कृषणपाल गुर्जर का धन्यवाद किया।

