Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मानव रचना स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल, न्यूजीलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

    मानव रचना स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल, न्यूजीलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

    Ajay vermaBy Ajay verma04/10/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा। फ़रीदाबाद | मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने द पेसिफिक इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट (पीआईएचएम) न्यूजीलैंड के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के जरिए मानव रचना के छात्रों को पाक कला और होटल प्रबंधन में विश्व स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीआईएचएम के इंटरनेशनल मार्केटिंग डायरेक्टर श्री डीन मैकुलम, एडमिशन एंड मार्केटिंग मैनेजर श्रद्धा मनसाता, एमआरआईआईआरएस के महानिदेशक और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर (डॉ.) लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मौके पर एमआरआईआईआरएस के रजिस्ट्रार श्री आरके अरोड़ा, एससीएचएम की डायरेक्टर रितिका सिंह और उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख शेफ विलियम ली भी उपस्थित रहे।

    इस समझौते के तहत स्टूडेंट एक्सचेंज कार्यक्रम, सहयोगात्मक अनुसंधान प्रयास, संकाय विकास और कई संयुक्त परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। एमआरआईआईआरएस के महानिदेशक और डीन, स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. आरके आनंद ने कहा कि, “द पेसिफिक इंटरनेशनल होटल मैनेजमेंट के साथ हमारी साझेदारी पाक कला और होटल प्रबंधन में छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस साझेदारी के जरिए छात्रों को अंतर्राष्ट्रीय अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें वैश्विक स्तर की जानकारी मिलेगी। छात्र अंतरराष्ट्रीय उद्योग मानकों के मुताबिक काम सीख सकें यही मकसद है।

    पीआईएचएम से पहले मानव रचना ने के स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट ने सीसीआई लर्निंग, आईएचजी- द क्राउन प्लाजा, सिटी एंड गिल्ड्स और एएचएलईआई आदि के साथ भी समझौते किए हैं। इन साझेदारियों के माध्यम से छात्र आतिथ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग-मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिससे उनका कौशल निखारेगा और उन्हें बेहतरीन करियर संभावनाएं मिलेंगी। तमाम उद्योगों के साथ किए गए ये एमओयू पाक और होटल प्रबंधन उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में मानव रचना स्कूल की स्थिति को मजबूत करते हैं। संस्थान का मकसद छात्रों को करियर के लिहाज से उत्कृष्ट शिक्षा व प्रशिक्षण प्रदान करते हुए रोजगार की बेहतरीन संभावनाएं पाने को तैयार करना है।

    faridabad Latest News Manav Rachna Manav Rachna School of Culinary and Hotel Management New Zealand signs agreement The Pacific International द पेसिफिक इंटरनेशनल न्यूजीलैंड मानव रचना स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट समझौते पर हस्ताक्षर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.