Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » MG मोटर ने किया खुलासा, इस तारीख को आ रही नई MG ZS EV इलेक्ट्रिक SUV

    MG मोटर ने किया खुलासा, इस तारीख को आ रही नई MG ZS EV इलेक्ट्रिक SUV

    Ajay vermaBy Ajay verma07/02/2021No Comments2 Mins Read
    MG Motor revealed, new MG ZS EV electric SUV coming to date

    Today Express News | Ajay Verma |इसी दिलचस्पी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनी MG Motor ने अपनी नई अपग्रेडेड मिड साइज़ एसयूवी MG ZS EV को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने आज शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह 8 फरवरी 2021 को भारतीय बाजार में MG ZS EV को लॉन्च करेगी। कंपनी ने नई एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि MG ZS EV के नए वर्जन में कार के इंटीरियर और इक्स्टीरीअर फीचर्स में बदलाव किया जा सकता है।

    बता दें कि, इसके पहले MG Motor भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी MG ZS को लॉन्च कर चुकी है। कुछ समय पहले कंपनी के प्रेसिंडेंट और प्रबंध निदेशक राजीव छाबा ने बताया था की इस कार में लगने वाली बैटरी को भारत में ही तैयार किया जाएगा ताकि कार की कीमत को कम से कम रखा जा सके।

    नई MG ZS में हो सकते हैं ये नए फीचर्स

    नए 2021 MG ZS इलेक्ट्रिक में एमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम आ सकता है। इस फीचर को इससे पहले MG की ग्लॉस्टर एसयूवी में देखा जा चुका है। SUV को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिल सकता है जिसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई ZS EV में एक बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो कि सिंगल चार्ज पर 400km से अधिक की रेंज पेश करता है।

    मौजूदा MG ZS EV की खासियतें
    एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक कार को 2020 के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। फिलहाल, एमजी जेडएस ईवी भारत की एकमात्र इलेक्ट्रिक कार है जिसे फास्ट चार्जर की मदद से केवल 50 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। बीते साल कंपनी ने इस एसयूवी के कुल 1,142 यूनिट्स की बिक्री की थी। मौजूदा MG ZS EV एसयूवी में कंपनी ने 44.5kWh की क्षमता लिथियम ईऑन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। इसमें दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 143 PS की पावर और 353 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में तकरीबन 340 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है।

    MG Motor revealed MG ZS EV MG मोटर new MG ZS EV electric SUV coming to date इलेक्ट्रिक SUV
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

    01/04/2026

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

    10/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.