Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विधायक राजेश नागर मल्लखंब प्रतियोगिता में पहुंचे , खिलाडियों का बढ़ाया उत्साह

    विधायक राजेश नागर मल्लखंब प्रतियोगिता में पहुंचे , खिलाडियों का बढ़ाया उत्साह

    Ajay vermaBy Ajay verma07/11/2021No Comments2 Mins Read
    MLA Rajesh Nagar reached the Mallakhamb competition, increased enthusiasm of the players
    सूरदास व्यायामशाला में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को सम्मानित करते विधायक राजेश नागर

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक राजेश नागर ने कहा की एशियन खेलों का आयोजन फरीदाबाद में हो, इसके लिए वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल  से बात करेंगे। दरअसल आज तिगांव विधायक राजेश नागर तिलपत क्षेत्र के बाबा सूरदास व्यायामशाला में आयोजित मल्लखंब प्रतियोगिता के शुभारम्भ करने पहुचें थें। विधायक ने कहा कि हमारे हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक मैडल ला रहे हैं तो हमारी सरकार भी उन्हें इनाम देने में सबसे आगे है। हरियाणा अपने खिलाडिय़ों को इनाम और नौकरी भी दे रही है। हमारे खिलाडिय़ों ने भी ओलंपिक से लेकर एशियन खेलों तक में जमकर जीत हासिल की है। हम चाहेंगे कि फरीदाबाद और हरियाणा की कीर्ति और बढ़े। इसके लिए हम एशियन खेलों की मेजबानी का प्रयास करेंगे।

    नागर ने कहा कि हरियाणा की सरकार गांव गांव तक खेलों की सुविधाएं पहुंचाने में जुटी है। इसके लिए ओपन जिम, व्यायामशालाएं और स्टेडियमों की स्थापना की जा रही है। जिसका लाभ खिलाडिय़ों को मिल रहा है। उन्होंने फैडरेशन इन्टरनेशनल मल्लखंब के प्रेसिडेंट बनने पर डॉ रमेश इन्दौलिया को भी सम्मानित किया। इन्दौलिया ने कहा कि देश की कमान सही हाथों में है। आज से पहले जहां खिलाडिय़ों को उनका सही हक प्राप्त नहीं हो पाता था, वहीं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने खिलाडिय़ों को 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर के साथ जोडक़र बड़ा सम्मान दिया है। इस अवसर पर महाराष्ट्र से आए उमेश कदम द्वारा फायर मल्लखंब की प्रस्तुति को सभी ने सराहा, वहीं संगीतमय योगासन और एरियल खेलों की प्रस्तुति भी दी गईं। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का पगड़ी एवं मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओम योग संस्थान के संचालक योगी ओमप्रकाश जी महाराज, ठाकुर कमल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, रमेश, बुधराम शास्त्री, कैलाश शर्मा, केदार शर्मा, कमल तंवर, वासुदेव भारद्वाज, अशोक शर्मा, बलराम आर्य, ज्ञान भाई, हरीओम शर्मा, ग्राम सुधार समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    mallakhamb competition मल्लखंब प्रतियोगिता विधायक राजेश नागर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.