Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 22
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » न्‍यूट्रीलिशियस ने अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत किया; सौरभ वालकर को बनाया अपना डायरेक्‍टर

न्‍यूट्रीलिशियस ने अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत किया; सौरभ वालकर को बनाया अपना डायरेक्‍टर

vishal rajputBy vishal rajput02/02/2023No Comments3 Mins Read

यह नियुक्ति कंपनी के लिये बिलकुल सही समय पर हुई है, क्‍योंकि वह अपने प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो का लगातार विस्‍तार कर रहे हैं

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 01 फ़रवरी 2023: भारत में सबसे बढ़िया गुणवत्‍ता के नट्स और ड्राय फ्रूट्स की पेशकश करने वाले ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म न्‍यूट्रीलिशियस ने अपनी लीडरशिप टीम को मजबूती देने के लिये सौरभ वालकर को अपना डायरेक्‍टर बनाया है। कंपनी में अपनी मौजूदा भूमिका में सौरभ मैनेजमेंट टीम के संरक्षक होंगे। वह बाजार की कमियों को पहचानेंगे और उत्‍पाद विकास का संचालन करेंगे, जिससे कंपनी के प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में योगदान मिलेगा और इससे उत्‍पादों तथा बाजार के बीच ताल-मेल को बेहतर समझने में मदद मिलेगी।

मुंबई में जन्‍मे और पले-बढ़े सौरभ ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्‍होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के तहत क्‍लबों के लिये खेला है और वे सबसे कम उम्र के क्रिकेट एनालिस्‍ट रहे हैं। शैक्षणिक योग्‍यता के आधार पर वह इंजीनियर और पेशे से एक खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने परफॉर्मेंस एनालिस्‍ट के तौर पर क्रिकेट में एक दशक से ज्‍यादा समय बिताया है।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, अफगानिस्‍तान क्रिकेट टीम और आईपीएल फ्रैंचाइज़ टीम लखनऊ सुपर जाइंट के साथ परफॉर्मेंस एनालिस्‍ट के तौर पर काम करते हुए सौरभ ने न्‍यूट्रीशन और फिटनेस में काफी ज्ञान हासिल किया है। अपेक्षा है कि सौरभ अपनी विशेषज्ञता से न्‍यूट्रीलिशियस की टीम का रणनीतिक और परिचालन-सम्‍बंधी फैसले लेने में मार्गदर्शन करेंगे, ताकि कंपनी अपने उद्देश्‍यों को पूरा कर सके। वह कंपनी के महत्‍वपूर्ण मामलों पर नियंत्रण, प्रबंधन और निर्देशन के लिये भी जिम्‍मेदार होंगे।

न्‍यूट्रीलिशियस के प्रबंध निदेशक अभिषेक रेड्डी डी. ने कहा, “’हम न्‍यूट्रीलिशियस की लीडरशिप टीम में सौरभ का स्‍वागत करते हुए खुश हैं। खेलों से जुड़े रहने के कारण उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण में व्‍यापक ज्ञान और अनुभव मिला है। उनके जैसे थॉट लीडर को अपनी टीम में लेकर हम खुश हैं और हमें उम्‍मीद है कि उनकी कुशलता हमारी संस्‍थागत तरक्‍की का कारण बनेगी।”

अपनी नियुक्ति के बारे में श्री सौरभ वालकर ने कहा, “अपने उत्‍पादों से देश को ज्‍यादा स्‍वस्‍थ बनाने के लिये काम कर रही एक कंपनी में शामिल होना पूरी तरह से एक सम्‍मान है। मुझे इंतजार है कि मैं भारत के सेहत को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिये अभिनव उत्‍पाद विकसित करने में इस कंपनी की मदद के लिये स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण में अपनी विशेषज्ञता का इस्‍तेमाल करूं। मैं अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने के कंपनी के संकल्‍प को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहता हूँ।”

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026

स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.