Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » ओमेक्स सपा विलेज सोसायटी सेक्टर-78 द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

    ओमेक्स सपा विलेज सोसायटी सेक्टर-78 द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

    Ajay vermaBy Ajay verma16/08/2023No Comments2 Mins Read
    Omaxe SPA Village Society Sector-78 organizes program on 77th Independence Day

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 अगस्त। ओमेक्स सपा विलेज सोसायटी सेक्टर-78 द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर यहां के निवासियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से की गई। जिसमें बच्चे, युवाओं, महिलाओं व बड़े बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए पूरी सोसाइटी में तिरंगा यात्रा निकाली और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

    इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के राजपूताना रेजिमेंट से रिटायर्ड गांव फरीदपुर निवासी 92 वर्षीय सूबेदार रामप्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदपुर गांव के शहीद हरप्रसाद के माता श्रीमती बिरजो देवी एवं पिताश्री कालूराम उपस्थित रहे। इस मौके पर हेमंत राणा अध्यक्ष, राकेश आहूजा उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह अत्री कोषाध्यक्ष, सुप्रीत सिंह नरूला सचिव, मयंक शर्मा, सहसचिव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। सोसाइटी के निवासियों द्वारा शहीद हुए हर प्रसाद के परिजनों को 21000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि भेंट की।

    स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सोसाइटी के बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए एवं देशभक्ति के गीतों पर डांस कर आजादी का उत्सव मनाया। इस मौके पर अंतुल कुमार, संजय कुमार झा, आशीष दीक्षित, प्रवेश परिहार, अभिषेक पांडे, गजेंद्र कुमार, तेज सिंह नागर, आरके गुप्ता, एसएस नेगी, श्रीराम शर्मा, मनीष पंजवानी, सतवीर डागर, राजू मेहंदीरत्ता, लोकेश चावला, विकास कपूर, प्रवीण शर्मा, प्रणय जैन, डिंपी जैन, रचना, दीक्षा, रूना, गार्गी सिंह, पूनम शर्मा सहित सैकड़ों सोसायटी वासी मौजूद थे।

    Omaxe SPA Village Society Sector-78 ओमेक्स सपा विलेज सोसायटी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.