Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » महिला दिवस पर, टेरिबली टाइनी टेल्स ने मारुति सुजुकी एरेना द्वारा पावर्ड एक शक्तिशाली शॉर्ट फिल्म प्लेटफॉर्म ‘जर्नीज़’ लॉन्च किया

    महिला दिवस पर, टेरिबली टाइनी टेल्स ने मारुति सुजुकी एरेना द्वारा पावर्ड एक शक्तिशाली शॉर्ट फिल्म प्लेटफॉर्म ‘जर्नीज़’ लॉन्च किया

    vishal rajputBy vishal rajput13/03/2024Updated:15/03/2024No Comments5 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | भारत, 13 मार्च, 2024: लोकप्रिय स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म टेरिबली टाइनी टेल्स (TTT) ने मारुति सुजुकी एरेना द्वारा पावर्ड शॉर्ट फिल्मों का एक शक्तिशाली संकलन ‘जर्नीज़’ लॉन्च किया है।

    लिंटास सीईएक्स द्वारा समर्थित ‘जर्नीज़’ एक दिलचस्प अनुभव प्रदान करेगी।

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लॉन्च किया गया ये विशेष वेबिसोड है जहां मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग और सेल्स श्री शशांक श्रीवास्तव के साथ चार जानीमानी महिला फिल्म निर्माता प्रेरणादायक 20 मिनट के इस खास गोलमेज चर्चा में जर्नीज़ के बारे में बात करती हैं।

    टीटीटी का अत्यधिक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म चार प्रतिष्ठित महिला निर्देशकों – अलंकृता श्रीवास्तव, सोनम नायर, ताहिरा कश्यप खुराना और तनुजा चंद्रा को एक मंच पर लाता है। ये मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग एवं सेल्‍स श्री शशांक श्रीवास्तव के साथ खुलकर बातचीत करती हैं। इसकी मेजबानी प्रसिद्ध प्रस्तुतकर्ता गौरव कपूर ने की है।

    यह जानकारियों से भरा वेबिसोड जर्नीज़ के लिए एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में काम करेगा। इस प्लेटफॉर्म पर आने वाले हफ्तों में टीटीटी यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किए गए खास फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्देशित चार लघु फिल्में दिखाई देंगी। प्रत्येक फिल्म महिलाओं के अलग-अलग अनुभवों पर प्रकाश डालती है और उनके आपसी प्रेम, स्वतंत्रता और खुशी की कहानियों को दर्शाती हैं।

    इस राउंड टेबल वीडियो का लक्ष्य चार महिला निर्देशकों की प्रेरक यात्रा और फिल्म निर्माण उद्योग में उनके अनुभवों को उजागर करना है। “जॉय ऑफ मोबिलिटी” और ऑटोमोटिव सेक्टर के विकास में महिलाओं की बढ़ती भूमिका के बारे में श्री श्रीवास्तव की व्यापक जानकारी चर्चा में गहराई लाती है। ये कहानी कहने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मारुति सुजुकी एरेना की प्रतिबद्धता के बीच तालमेल पर प्रकाश डालती है।

    टेरिबली टाइनी टेल्स के संस्थापक और सीईओ अनुज गोसालिया ने इस सहयोग के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मारुति सुजुकी एरेना के साथ साझेदारी टीटीटी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ‘जर्नीज़’ इन चार प्रतिभाशाली महिला निर्देशकों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने से कहीं आगे जाती है। यह उनकी आवाज और नजरिए को आगे बढ़ाने, कहानियों को आकार देने और दूसरों को प्रेरित करने की उनकी शक्ति को प्रदर्शित करता है। जर्नीज़ को स्क्रीन पर लाने के लिए श्री शशांक श्रीवास्तव और मारुति सुजुकी एरेना की मजबूत टीम के साथ-साथ लिंटास सीईएक्स की पावरहाउस टीम के साथ काम करने को लेकर हम बहुत उत्‍साहित हैं”।

    “हमारा मानना है कि कहानी कहने में सहानुभूति को बढ़ावा देने, संवाद को आगे बढ़ाने और आखिरकार दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है। ‘जर्नीज़’ इस विश्वास का एक प्रमाण है और हम मारुति सुजुकी एरेना जैसे ब्रांड के साथ इस यात्रा को शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं, जो सशक्तिकरण और समावेशन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को साझा करता है”।

    युवाओं, विशेष रूप से महिलाओं (18-35), खास निर्देशकों के प्रशंसकों, फिल्म निर्माताओं और सिनेप्रेमियों सहित तमाम दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, ये वेबिसोड अपने आकर्षक संवाद और विचारोत्तेजक कथाओं के साथ दर्शकों को आकर्षित करेगा। यह पहल सभी को बातचीत में शामिल होने और गोलमेज चर्चा के दौरान महिला निर्देशकों द्वारा साझा किए गए अनूठे नजरिए का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है।

    इस गठजोड़ के बारे में बात करते हुए, लिंटास सीईएक्‍स की क्रिएटिव हेड वसुधा मिश्रा ने कहा, “महिलाओं के लिये मौके आमतौर पर शर्तों के साथ आते हैं। इसमें चेतावनी भी होती है। जैसे कि ‘आप जो चाहती हैं वह करें, बाकी हम देख लेंगे’। अवसरों के साथ एक हैण्‍डब्रेक भी रहता है। हालांकि हमने हालात को बदल दिया है। और पूरा काम 4 महिला निर्देशकों को सौंपा है। उन्‍होंने सिर्फ हमारी स्क्रिप्‍ट्स पर काम नहीं किया है, बल्कि अपनी कहानियाँ भी बनाई हैं। अपने तरीके से निर्देशन किया है। और फिर सामने रखा है। कल्‍पना कीजिये कि अगर महिलाओं को मौका मिले, तो वे क्‍या कर सकती हैं? अरे हम तो कल्‍पना करते-करते थक गये।”

    मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, मार्केटिंग और सेल्स, श्री शशांक श्रीवास्तव ने कहा, “मारुति सुजुकी एरेना में हम, असाधारण प्रतिभा और सहजता का समर्थन करते हुए, प्रभावशाली ‘जर्नीज़’ पहल पर टेरिबली टाइनी टेल्स के साथ सहयोग करके खुश हैं। महिला फिल्म निर्माताओं की इस साझेदारी के जरिए हम सकारात्मक बदलाव लाने में कहानी कहने की परिवर्तनकारी शक्ति को पहचानते हुए दर्शकों के लिए उत्थान और प्रेरणा का प्रयास करते हैं। हमें ऑटोमोटिव सेगमेंट में सबसे बड़ा होने पर गर्व है और हम पिछले 6 सालों में 9 लाख से ज्यादा महिला ग्राहकों के आभारी हैं। यह बताता है कि मारुति सुजुकी एरेना उनके कार ब्रांडों की शीर्ष पसंद में से एक है। यह पहल निश्चित रूप से उनके साथ जुड़ाव पैदा करेगी क्योंकि यह हमारे जीवन में उनकी विभिन्न भूमिकाओं और समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करती है।”

    राउंड टेबल वीडियो का प्रीमियर टीटीटी के यूट्यूब चैनल पर 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होगा। वहीं, सोनम नायर द्वारा निर्देशित पहली लघु फिल्म 21 मार्च 2024 को रिलीज होगी। इसके बाद की फिल्में साप्ताहिक या द्वि-साप्ताहिक आधार पर रिलीज की जाएंगी। इस प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नारीत्व के सार का जश्न मनाने वाली कहानियों की एक विविध श्रृंखला पेश की जाएगी।

    टीटीटी ने मारुति सुजुकी एरिना के साथ इस रोमांचक नई यात्रा की शुरुआत की है। दर्शक इस पर मंत्रमुग्‍ध करने वाली कहानियों की एक श्रृंखला की उम्मीद कर सकते हैं जो सशक्तिकरण और समावेशन की भावना से भरपूर होगी। अधिक अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें और इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टेरिबली टाइनी टेल्स और मारुति सुजुकी एरेना के साथ कहानी कहने की शक्ति का जश्‍न मनाने के लिए हमारे साथ शामिल हों।

    Popular Storytelling Platform Terribly Tiny Tales ttt
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

    10/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.