Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फिजिक्स वाला का पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू। रचनात्मक और समग्र शिक्षा की नींव रखी।

    फिजिक्स वाला का पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू। रचनात्मक और समग्र शिक्षा की नींव रखी।

    Ajay vermaBy Ajay verma04/02/2024Updated:04/02/2024No Comments3 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। 05, फरवरी 2024: भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) ने पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। यह भविष्य के नजरिये से सृजनशील और मूल्य-आधारित स्कूल है। यह “संस्कृति और नवाचार का संगम” के दर्शन पर आधारित है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम सुशांत लोक III, सेक्टर 57, गुरुग्राम में स्थित है।

    पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है। यह प्ले स्कूल से ग्रेड 7 तक प्रारंभिक शिक्षा देगा। इसका सिलेबस राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित होगा। यह अपने शुरुआती बैच में 400 छात्रों का नामांकन करेगा। यह संस्था अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसका लक्ष्य प्रतिभावान छात्र तैयार करना है। इसका फोकस वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता पर होगा, जिसे मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) जैसे कार्यक्रमों द्वारा बढ़ावा दिया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य में सफल होने के लिए जरूरी सभी कौशल से परिपूर्ण किया जा सके। पीडब्ल्यू गुरुकुलम में वहनीयता और सामाजिक उत्थान से संबंधित सामूहिक गतिविधियों में छात्रों को शामिल किया जाएगा। स्कूल करुणा और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देगा। स्कूल दबंगई को जरा भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलेगा और सभी छात्रों को सुरक्षित और रचनात्मक वातावरण मुहैया किया जाएगा।

    पीडब्ल्यू गुरुकुलम एक अभिनव शिक्षण संस्थान होगा जहां छात्र मोंटेसरी शिक्षा, रोबोटिक्स और अन्य कौशल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

    फिजिक्स वाला के सीईओ और संस्थापक अलख पांडे ने कहा, “हमें पीडब्ल्यू गुरुकुलम की शुरुआत करने पर गर्व है। यह एक अनोखा स्थान है, जहां शिक्षा का आधार सर्व-समावेशी, नवाचार और संस्कृति है। स्कूल, गहन और नवीन शिक्षा के साथ छात्रों को अपना भविष्य चित्रित करने के लिए एक कैनवास होगा।

    पीडब्ल्यू गुरुकुलम में, हमारा लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करेगी और छात्रों को पारंपरिक करियर विकल्पों के बजाय असीमित संभावनाओं में से चुनने में सक्षम बनाएगी।
    गुरुकुलम स्कूल के लिए नामांकन जारी है। अधिक जानकारी के लिए, https://www.pwgurukulamschool.com/ पर जाएं।

    फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) के बारे में:
    फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) भारत की एक प्रमुख एडटेक कंपनी है, जिसकी स्थापना 2020 में हुई। इसका हेडक्वार्टर नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। पीडब्ल्यू भारत में बड़े पैमाने पर शिक्षा को उदार बना रहा है। इसमें ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में शिक्षा शामिल है। इसकी पहुंच भारत के लगभग सभी जगहों तक है। पीडब्ल्यू अपने 78 यूट्यूब चैनलों के माध्यम से आठ स्थानीय भाषाओं में 35 मिलियन से अधिक छात्रों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर भारत के शैक्षिक परिदृश्य को नया आकार दे रहा है। 2014 में एक यूट्यूब चैनल से शुरू होकर पीडब्ल्यू 2022 में यूनिकॉर्न बनने का मुकाम हासिल कर चुका है। आज पीडब्ल्यू के पास 10 मिलियन से अधिक सशुल्क छात्र हैं और पीडब्ल्यू ऐप पर एक करोड़ ऐप डाउनलोड है। पीडब्ल्यू 28 परीक्षा तैयारी श्रेणियों और एक कौशल क्षेत्र में विस्तार कर चुका है। देश भर में इसके 72 तकनीकी-सक्षम (ऑफ़लाइन) विद्यापीठ सेंटर्स और 16 पाठशाला (हाइब्रिड) सेंटर्स हैं। पीडब्ल्यू से एक छात्र आजीवन सीखने में मदद ले सकता है। यह उन्हें एक छात्र से एक आत्मनिर्भर कुशल पेशेवर बनने तक, उनकी शैक्षणिक यात्रा में सशक्त बनाता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.