Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » क्विक हील टेक्नोलॉजी ने इजरायल की कंपनी एल7 डिफेंस में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रणनीतिक निवेश किया

क्विक हील टेक्नोलॉजी ने इजरायल की कंपनी एल7 डिफेंस में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रणनीतिक निवेश किया

Ajay vermaBy Ajay verma18/01/2021No Comments4 Mins Read
Quick Heal Technology made a US $ 2 million strategic investment in Israeli company L7 Defense

Today Express News / Ajay verma / उपभोक्ताओं, व्यवसायों और सरकार के लिए आईटी सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन सॉल्युशन के प्रमुख प्रदाताओं में से एक क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने एल7 (L7) डिफेंस में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एल7 इज़राइल का एक साइबर सिक्योरिटी स्टार्ट-अप है जो एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) सिक्योरिटी और नेक्स्ट जनरेशन वेब एप्लीकेशन फायरवॉल (एनजी-डब्ल्यूएएफ या NG-WAF) में विशेषज्ञता रखता है। क्विक हील टेक्नोलॉजीज ने पिछले वित्तीय वर्ष में एल7 डिफेंस में 300 हजार अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।

गार्टनर के अनुसार, 2021 तक 90% वेब इनेबल्ड ऐप्लिकेशंस एपीआई की कमजोरियों के कारण हमलों का शिकार होंगे। यह 2019 के 40% ऐप्स से अधिक है। इस वजह से एपीआई सिक्योरिटी एंटरप्राइजेस के लिए प्रमुख साइबर सिक्योरिटी चिंताओं में से एक बन गया है। एल7 डिफेंस के स्वामित्व वाली एआई पावर्ड एम्म्यून तकनीक एपीआई को टारगेट करने वाले कई हमलों से सुरक्षा प्रदान करती है, जैसे डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विसेस (डीडीओएस), बीओटी हमलों और अन्य दुर्भावनापूर्ण खतरों से ग्राहकों को अपने ऐप्लिकेशन को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

क्विक हील के पिछले निवेश के बाद से एल7 डिफेंस ने अमेरिका और यूरोप में वित्तीय, दूरसंचार और आईटी उद्योगों में बड़ी संख्या में ग्राहक हासिल किए हैं। इसके अलावा यह निवेश दोनों कंपनियों के बीच क्विक हील टेक्नोलॉजीज के लिए स्ट्रैटजिक अलाइनमेंट बनाता है, जो ’सेक्राइट’ छतरी के तहत एंटरप्राइजेस सॉल्युशंस की सीमा का विस्तार करता है और भारत के बाजार में अपनी स्थिति को मजबूती देने के साथ ही एपीएसी और ईएमईए में अन्य क्षेत्रों में एल7 के प्रमुख प्रोडक्ट्स को पेश करता है।

यह निवेश क्विक हील की ओर से बदलावकारी प्रौद्योगिकियों में निवेश के लिए किए गए प्रयासों को दोहराता है जो इनोवेटिव स्टार्ट-अप का समर्थन करते हुए साइबर सिक्योरिटी के भविष्य को आकार देगा। यह पिछले 18 महीनों में क्विक हील का तीसरा निवेश है और अपने ग्राहकों की डिजिटल परिवर्तन यात्रा को सुरक्षित करने की प्रतिबद्धता को बढ़ाता है। एल7 डिफेंस के अलावा क्विक हील ने हाल ही में सिंगापुर की रे प्रा.लि. में निवेश किया था।

क्विक हील टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. कैलाश काटकर ने कहा, “क्विक हील टेक्नोलॉजी में हम नए प्लेटफार्मों और प्रौद्योगिकियों का मूल्यांकन करके सही निवेश के अवसरों की तलाश में रहते हैं जो हमें हमारे ग्राहकों की डिजिटल परिवर्तन यात्रा का समर्थन करने में सक्षम बनाते हैं। एल7 डिफेंस ने एपीआई सिक्योरिटी और एनजी-डब्ल्यूएएफ के क्षेत्र में अपनी अनूठी क्षमताओं को साबित किया है जिसके कारण हमें अपने निवेश को और बढ़ाना पड़ा। इसके साथ ही यह कदम ‘सेक्राइट’ को ऐप्लिकेशन सिक्योरिटी के क्षेत्र में प्रवेश करने में सक्षम बनाता है और अगली पीढ़ी के साइबर हमलों के खिलाफ एंटरप्राइजेस को सुरक्षित रखने के हमारे समाधान को मजबूत बनाता है।”

एल7 डिफेंस के सह-संस्थापक यिसरायल ग्रोस ने कहा, “हम अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने और क्विक हील टेक्नोलॉजी के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने से खुश हैं। यह निवेश रणनीतिक है, और हमें अपने टेक्नोलॉजीकल लीडरशिप को आगे बढ़ाने में सक्षम करेगा, ताकि हम अपना एक्सपोजर बढ़ा सकें और आगे बाजार में जागरूकता बढ़ा सकें। हम क्विक हील टेक्नोलॉजी से समर्थन पाने के लिए रोमांचित और सक्रिय हैं। यह भरोसा इस अत्यंत डायनामिक मार्केट में एपीआई सिक्योरिटी लीडर बनने के हमारे संकल्प और प्रेरणा को मजबूत करता है। “

क्विक हील टेक्नोलॉजी के बारे में:

क्विक हील टेक्नोलॉजी लिमिटेड आईटी सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन सॉल्युशन देने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है, जिसकी भारत में मजबूत उपस्थिति है और पूरी दुनिया में तेजी से यह विकसित हो रहा है। 1995 में पुणे में रजिस्टर्ड ऑफिस के साथ स्थापित यह कई प्रोडक्ट कैटेगरी – एंडपॉइंट्स, नेटवर्क, डेटा और मोबिलिटी में बी2बी, बी2जी और बी2सी सेगमेंट में मौजूदगी के साथ साइबर सिक्योरिटी में एक ऑलराउंड कंपनी है।

अपने अत्याधुनिक आरएंडडी केंद्र और थ्रेट लैंडस्केप पर डीप इंटेलिजेंस के साथ क्विक हील एडवांस साइबर हमलों के खिलाफ बेस्ट-इन-क्लास प्रोटेक्शन डिलीवर करते हुए सुरक्षा को सरल बनाने में मदद करता है। इसके पोर्टफोलियो में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त ब्रांड नाम ‘क्विक हील’और ‘सेक्राइट’ के तहत विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टम और उपकरणों के समाधान शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें- https://www.quickheal.co.in/

एल7 डिफेंस के बारे में-

एल7 डिफेंस एक एपीआई सिक्योरिटी स्टार्टअप कंपनी है। इसका एम्म्यून समाधान सक्रिय रूप से एपीआई और एपीआई-बेस्ड ऐप्लिकेशंस को संबंधित खतरों से बचाता है, जबकि अनपेक्षित, नवीन एआई/एमएल टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। एम्म्यून समाधान को फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा एपीआई सिक्योरिटी मार्केट में लीडर के रूप में मान्यता दी गई थी और यह अपने नायाब ऑटोमेशन, बेहतर खतरे के कवरेज के लिए जाना जाता है, जबकि सामान्य ट्रैफिक को अनियंत्रित रखता है। यह उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एपीएसी में वित्तीय, दूरसंचार और सास क्षेत्रों में तैनात है।

एल7 डिफेंस और उसके प्रोडक्ट्स में अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें www.L7Defense.com

2 मिलियन अमेरिकी डॉलर Israeli company L7 Defense made a US $ 2 million Quick Heal Technology strategic investment in इजरायल की कंपनी एल7 डिफेंस क्विक हील टेक्नोलॉजी रणनीतिक निवेश किया
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

स्मार्ट कूलिंग, स्मार्ट गर्मियाँ, कूल बचत: सैमसंग के बीस्पोक एआई एसी करते हैं यह काम

01/04/2026

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

10/03/2026

टाटा मोटर्स ने लेजेंडरी टाटा सिएरा का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन पेश किया

19/11/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.