Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने थपथपाई सुमित गौड़ की पीठ

    जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने थपथपाई सुमित गौड़ की पीठ

    Ajay vermaBy Ajay verma08/07/2023No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है और कांग्रेस का कार्यकर्ता कर्मठ और मेहनती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस पार्टी वर्ष 2024 में केंद्र व प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थितजनों कांग्रेसजनों को संबोधित कर रहे थे।

    इस मौके पर सुमित गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शॉल ओढ़़ाकर व बुक्के भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एआईसीसी मेम्बर पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता व जितेंद्र चंदेलिया, भरत अरोड़ा सुपुत्र पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी, संजय सोलंकी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जया शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुंदर, युवा समाजसेवी वरुण बंसल, प्रखर प्रवक्ता बाबूलाल रवि व अशोक रावल सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

    प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि चुनावी माहौल शुरू हो चुका हे इसलिए कार्यकर्ता कमर कस लें और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करें, जिससे कि आने वाले चुनावों में इस सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ की पीठ थपथपाते हुए कहा कि श्री गौड़ ने आमजन के मुद्दों को लेकर हमेशा मजबूती से आवाज उठाई है और खासकर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र 89 की आवाज को उन्होंने बुलंद करने का काम किया है, फिर चाहे वह कूड़े में बैठकर प्रदर्शन करना रहा हो, नाव चलाना रहा हो, दूरबीन से विकास ढूंढना रहा हो आदि शामिल है। ऐसे संघर्षशील युवाओं से कार्यकर्ताओं को सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी वह जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जनता की आवाज को ऐसे ही उठाएंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में भरसक प्रयास करेंगे।

    Congress faridabad State President Udaybhan sumit gaur TodayExpressNews सुमित गौड़ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.