Today Express News / Report Ajay verma / भारत के अग्रणी स्लीप सॉल्यूशंस ब्रांड ‘ड्यूरोफ्लेक्स’ ने अपनी नेशनल ब्रांड एंबेसडर और मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन की मदद से कंपनी नेशनल हेल्थ एकेडमी के डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित अपनी सिग्नेचर ‘ड्यूरोपेडिक’ मैट्रेस का दायरा बढ़ा रही है। इस कैंपेन में दो टीवी विज्ञापन नजर आएंगे जिसमें ग्राहकों को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा कि जब बात अच्छी नींद की हो तो लोगों को केवल उन स्लीप एसेंशियल्स के फायदों पर यकीन करना चाहिए जिन्हें रिसर्च का समर्थन प्राप्त हो और जो विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत हों। पहले विज्ञापन में जहां ग्राहकों को यह बताने की कोशिश की गई है कि एक ही मैट्रेस सारी एक्टिविटी के लिए सही नहीं होता, वहीं दूसरे विज्ञापन में आकर्षक डील के लालच में आकर गलत फैसला न लेने की चेतावनी दी गई है। दरअसल, ग्राहक लालचवश अक्सर ऐसा मैट्रेस खरीद लेते हैं जो उनकी नींद से जुड़ी विशिष्ट जरूरतों को पूरा नहीं करता है, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.