टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। यमुना नदी में किनारे बसे गांव अमीपुर की देह शामलात स्थिति खत्म कर स्थाई रूप से बसाने की मांग विधानसभा में रखने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक राजेश नागर का आभार जताते हुए स्वागत किया। निवासियों ने कहा कि विधायक ने उनकी आज़ादी से पहले की स्थिति को सुधारने की उनकी बड़ी मांग को रखा है। इसके लिए पूरा गांव उनका धन्यवादी है। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चार गांवों को देह शामलात कर रखा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.