Browsing: प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय सरकारी कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर का युवा आवाज संगठन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। संगठन की ओर से प्रिंसिपल का स्वागत करते हुए सांसे मुहिम के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। संगठन की ओर से नवनियुक्त प्रिंसिपल को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रिंसिपल श्रीमती रुचिका खुल्लर ने कहा कि नेहरू कॉलेज पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा व कॉलेज के द्वारा समय-समय पर पौधारोपण किए जाएंगे.