Browsing: वैक्सीन

Today Express News | बिलाल अहमद/ नूह मेवात। नूंह,उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र सुरक्षा कवच है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने में वैक्सीन को बेहद कारगर बताते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद गंभीर बीमारी और मृत्यु होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

Today Express News / Ajay Verma / फरीदाबाद, जून । तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज विधानसभा क्षेत्र में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए वह वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने वैक्सीन लगवाने पहुुंचे लोगों से हालचाल भी जाना। विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव की पीएचसी से मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की।