Browsing: Annual diary

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । देश की उन्नति के लिए आयकर करदाताओं की समस्याओं का कर दाता व कर सलाहकारों के साथ मिलकर करेंगे समाधान। उक्त विचार शनिवार को फरीदाबाद नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट में फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक डायरी के विमोचन के अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त श्री आनद कुमार केडिया ने व्यक्त किये। श्री केडिया ने इनकम टैक्स की फेसलेस प्रक्रिया के बारे में भी आश्वस्त किया कि करदाताओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इससे पूर्व दिल्ली से आये वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सीए बिमल जैन ने जीएसटी एक्ट के तहत सर्च, सीजर,व गिरफ़्तारी से सम्बंधित प्रावधानों पर विस्तार से अपने विचार रखे।