Browsing: Bhupendra Singh Hooda

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने हुड्डा द्वारा लगाए आरोपों पर बोला कि वो खुद की सरकारों की कारगुजारियां भुला नहीं पा रहे हैं। हुड्डा सरकारों में किसानों को कई कई दिन लाइनों में लगना पड़ता था और दलाल किसानों को लूटते थे लेकिन हमारी सरकार में अन्नदाता की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

फरीदाबाद। सुप्रीमकोर्ट द्वारा अजरौंदा व दौलताबाद के किसानों के हक में फैसला सुनाने के बावजूद अब तक मुआवजा न दिए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात करते हुए अपनी समस्याओं अवगत करवाया।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार को एक बार फिर आईना दिखाया है। उन्होंने घोटालों की लंबी फेहरिस्त पेश करते हुए कहा कि इस सरकार में एक और घोटाला सामने आया है।