Browsing: freedom gained

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयोजित राजकीय समारोह में तिरंगा झंडे को फहराकर सलामी दी। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद हमें आजादी मिली है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण रखने के लिए अपने भरपूर प्रयास करने होंगे क्योंकि पूरी दुनिया भारत की ओर देखती है और भारत के कदमों को रोकने के मंसूबे बनाती रहती है। नागर ने का कि दुनिया भर के देशों को पता है कि भारत भूमि और भारत के लोगों में वो काबिलियत और जीवट है कि वह इसके दम पर पूरी दुनिया को नेतृत्व दे सकते हैं।