Browsing: kundan colony

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद के सेक्टर-दो स्थित महर्षि भगवान परशुराम पार्क में श्री सनातन सेवा संगठन एवं स्थानीय आरडब्लयूए द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष अजय यादव तथा आरडब्ल्यूए प्रैसीडेंट एडवोकेट तेजपाल नागर के संयोजन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने शिक्षाविद् एवं समाजसेवी भारत भूषण शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले ध्वजारोहण किया और उसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया। तत्पश्चात भारत भूषण शर्मा का आयोजक अजय यादव द्वारा फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।