Browsing: Latest News

खुद को पुलिस वाले बताकर एक महिला के साथ मिलकर एक फिजियोथैरेपिस्ट को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में सीआईए पुलिस ने महिला सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पीड़ित डॉक्टर ने सोमवार को पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह को मिलकर अपनी समस्या बताई थी 24 घंटे के भीतर क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने इस मामले को सुलझा कर एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस की श्रेष्ठता सिद्ध की है।

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले बल्लभगढ़ बिजली निगम की सबडिवीजन सिटी-वन में कर्मचारियों का धरना जारी रहा ।

गांव मच्छगर में युवा साथी राकेश टोगर के सहयोग से सांसे मुहिम के तहत 51 पौधे लगाए गए गांव मच्छगर आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी पार्क में बालम खीरा, जामुन, नीम, कनेर, अर्जुन, गुलमोहर और कई फलदार पौधे लगाए गए,

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में बडख़ल-गुडग़ांव रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं भविष्य में होने वाली गतिविधियों में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने पर चर्चा की गई।

एसएचओ को पुअर कमांड और कंट्रोल और एसीपी को सुपर्वाइज़री फ़ेल्यर के लिए नोटिस।  डीसीपी को सलाह कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था कर तीन दिन में बताएँ।

अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आज फरीदाबाद के सोहना रोड़ स्थित कार्यालय पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ संयोजक जगविजय वर्मा व प्रदेशाध्यक्ष खेम सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया।

उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 51424 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जि नमें से 14025 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।