Browsing: Lohri festival celebrated

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 13 जनवरी – लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) में हर्षोल्लास और परंपरा के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया गया। जो एक खुशी और सांस्कृतिक रूप से समृद्धता का प्रतीक है। हंसी की गूँज, अलाव की गर्माहट और पारंपरिक संगीत की लयबद्ध धुनों ने हवा को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर प्राचीन परंपरा के अनुसार लोहड़ी जलाई गई व उसमें तिल व मूंगफली आदि डालकर परंपरागत गीत गाए गए। इस अवसर पर प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) एम. के. सोनी, कुलपति प्रो. (डॉ.) राजेश कपूर, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) पी. के. शर्मा, रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान और डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर (डॉ.) सीमा बुशरा विशेष रूप से मौजूद रहे।