Browsing: many women honored

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में आधी आबादी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। परिसर में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लैंगिक समानता और समावेशी विकास का संदेश देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए इस खास दिन को यादगार बनाया गया।