Browsing: Nelson Mandela Human Rights International Award 2022

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेशजी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं क्राइम कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दिल्ली के होटल अशोका में आयोजित ‘मानवाधिकारों पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन 2022’ के उदघाटन सत्र को संबोधित किया । इस अवसर पर, आचार्य लोकेशजी को अहिंसा, शांति व सद्भावना के संदेश को देश-दुनिया में फैलाने के अभूतपूर्व कार्यों के लिए ‘नेल्सन मंडेला ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया ।