Browsing: new industry policy

चंडीगढ़, 5 सितंबर। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार एक श्रेष्ठ औद्योगिक नीति के प्रारूप को अंतिम रूप देने में जुटी है।

हरियाणा सरकार ऐसी पॉलिसी बनाने को लेकर गंभीर है जो निवेशकों को प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग लगाने के लिए आकर्षित करे तथा उद्योगपतियों को उनके कार्य सरल व सहज ढंग से करने में सहायक सिद्ध हो।