Browsing: Prime Minister Modi addressed educational institutions across the country online

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 11 दिसंबर, 2023: स्वतंत्रता के 100वें वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के भारत सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य ‘विकसित भारत-2047 : युवाओं की आवाज’ कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इसमें जिले से मानव रचना विश्वविद्यालय (एमआरयू) ने भी भागीदारी निभाई। इस संबोधन में विकसित देश के निर्माण के लिए देशवासियों खासतौर पर युवाओं को जागरूक करने पर फोकस किया गया।