टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 5 फरवरी। बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर आज नंगला एनक्लेव पार्ट टू स्थित के डी. कान्वेंट स्कूल में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के चेयरमैन सुरेन्द्र यादव, प्रिंसीपल विमला यादव तथा डायरेक्टर एवं भाजपा युवा मोर्चा नंगला मंडल के अध्यक्ष आदेश यादव ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर 10वीं तथा 11 व 12 कक्षा के विद्यार्थी मौजूद थे। सभी विद्यार्थियों ने कोरोना गाइंड लाईन की पालना करते हुए एक-एक करके मां सरस्वती की पूजा की और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.