Browsing: the most versatile actor Rajkummar Rao congratulated OG Srikanth on the birth of his daughter!

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। मोस्ट पावर-पैक्ड एक्टर राजकुमार राव, जो अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत’ में श्रीकांत बोला के जीवन को स्क्रीन पर दर्शाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बोला को उनकी बेटी के आगमन के लिए बधाई दी। श्रीकांत बोला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट के साथ यह खबर साझा की। राजकुमार ने उसी पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक संदेश के साथ साझा किया, जिसमें लिखा था, “हार्टीयस्ट कांग्रेचुलेशन्स टू श्रीकांत एंड स्वाति ऑन द अराइवल ऑफ देर लिटल प्रिंसेस! सेंडिंग लॉट्स ऑफ लव एंड ब्लेसिंग्स योर वे.”