Browsing: winners honored

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, दिसंबर,2023:मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2023 का सफल आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल (एमआईसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और i4c की एक ओर से कराई गई इस प्रतियोगिता में देशभर से शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने उन्नत तकनीकों और नवाचार के साथ विभिन्न मंत्रालयों से प्राप्त हुई समस्याओं के समाधान पेश किए।