टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में दिल्ली – क्षितिज असीम संभावनाओं के (दिल्ली, एनसीआर, यूपी) आंचलिक कार्यशाला का आयोजन साध्वी श्री डॉक्टर कुंदन रेखाजी के सानिध्य में वीर अपार्टमेंट रोहिणी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। दिल्ली महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू जी जैन और मंत्री यशा बोथरा ने उपस्थित अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम जी सेठिया और उनकी पूरी टीम का सम्मान किया। अध्यक्ष मंजू जी जैन ने सभी का स्वागत करते हुए नीलम जी की महिला समाज प्रति जागरुकता व उत्कृष्ट सोच की प्रशंसा करते हुए इसे नारी के उत्थान में सहयोगी बताया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.