टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21जून। जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला जेल फरीदाबाद में आज 21 जून 2022 को प्रातः अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। जेल में लगभग 2500 पुरूष बन्दियों को जेल के बड़े मैदान में वैदिक वेलनेस फांउण्डेषन दिल्ली के संस्थापक योग ऋषि आर्चाय आषुतोष महाराज द्वारा योग एवंम प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। इसी प्रकार महिला वार्ड में योग शिक्षिका श्रीमती संध्या शर्मा के द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। महिला वार्ड में अलग से सभी महिला बंदियों के लिए योग करवाने की व्यवस्था की गई थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.