टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 अगस्त, 2023 मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) स्थित डॉ. ओपी भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी ने लाइब्रेरी एसोसिएशन ऑफ बिहार और दिल्ली लाइब्रेरी एसोसिएशन के साथ मिलकर राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज एंड ह्यूमैनिटीज और सतीजा रिसर्च फाउंडेशन फॉर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का विषय ‘शैक्षणिक पुस्तकालयों में आधुनिक रुझान: सिस्टम और सेवाएं’ रहा। इसमें कुल 192 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 76 शोधपत्र सम्मेलन के दौरान प्रकाशित हुए और 36 सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.