टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 30 सितंबर: अब मानव रचना और नगर निगम फरीदाबाद मिलकर फरीदाबाद को स्वच्छ बनाएंगे। इसे लेकर फरीदाबाद के निगमायुक्त यशपाल यादव ने रेडियो मानव रचना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, कि मानव रचना शैक्षणिक संस्थान शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए काफी अच्छा कार्य करता रहा है, अब नगर निगम और मानव रचना मिलकर फरीदाबाद के लोगों को जागरूक करेंगे और फरीदाबाद को स्वच्छ और हरित बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में मानव रचना, नगर निगम का सीएसआर पार्टनर है। उन्होंने उम्मीद जताई, एमसीएफ द्वारा दिए गए ‘स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ घर’ के नारे को सफल बनाया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.