टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद ने पर्यावरण की दृष्टी से बड़ते हुए प्रदूषण की रोकथाम के लिये अपनी कोर टीम की आज एक आपातकालीन बैठक अपने ज़िला कार्यालय में आयोजित की जिसमे ये निर्णय लिया गया कि एक पहल की जाए और सभी उद्योग अपने अपने क्षेत्र में कुछ दिन पानी के छिड़काव टेंकर या पाइप इत्यादि से कराएँ और अपने उद्योग के सामने की सड़क पर भी पाइप से छिड़काव कराएँ। इससे ना सिर्फ एक सकारात्मक माहोल उद्योगों के पक्ष में बनेगा, बल्कि पर्यावरण में भी काफी सुधार होगा।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा ।फरीदाबाद, 18 नवंबर:मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज को यूजीसी द्वारा सेंटर फॉर डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन की मान्यता दी गई है। अब देश के किसी भी कोने से छात्र घर बैठे ही मानव रचना के बीबीए, बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स, बीसीए, एमसीए, एमबीए और एमकॉम कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया सोमवार 22 नवंबर 2021 से ऑनलाइन शुरू होगी। सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के डायरेक्टर और एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया ऑनलाइन शिक्षा में मानव रचना ने कई उद्योगों जैसे माइक्रोसॉफ्ट, ज़ेबिया, क्विकहील, टैलेंट एज, बीएसई और…
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । नूंह, 16 नवंबर : अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका ने कहा कि शिक्षक व अभिभावक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें और उनका हौसला बढ़ाएं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ता है बल्कि उनकी प्रतिभा में भी और निखार आता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के लिए अभिभावकों, अध्यापकों, संस्थाओं व अन्य लोगों को अपना सहयोग व योगदान करना चाहिए ताकि वे पढ़ लिख कर सभ्य नागरिक बन सकें और देश व समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा ।फरीदाबाद, 16 नवंबर: चार्मवुड स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में सस्टेनेबल कम्युनिटी लिविंग पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में अपशिष्ट प्रबंधन, माइक्रोग्रीन्स, पैनल डिस्कशन, वेस्ट सेग्रेगेशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । स्टॉक मार्केट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बूमिंग बुल्स अकादमी ने आज यह घोषणा की है कि वह भारत के पांच शहरों में मौजूद अपने हाइब्रिड केंद्रों के लिए 20 नई भर्तियां करने जा रही है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद 15 नवंबर। फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जो फरीदाबाद कभी विकास व औद्योगिक नगरी के रूप में विश्व के मानचित्र पर चमकता था, आज प्रदूषण और अपराध की नगरी बनकर रह गया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 15 नवंबर: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के ईसीई के छात्रों के लिए सेलर रूप टॉप डिजाइन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सोलर रूफ टॉप डिजाइन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें डिजाइन, स्थापना और कमीशनिंग, सुरक्षा उपायों को समझना और सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियां शामिल रही। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में तीन दिन ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई उसके बाद कॉलेज कैंपस में दो दिवसीय हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में लॉन्च हुई मिड-साइज एसयूवी एमजी एस्टर के संभावित ग्राहकों के लिये डील को और आनंददायक बना दिया है। एमजी एस्टर भारत की पहली पर्सनल एआई असिस्टेन्ट और सेगमेंट में पहली ऑटोनॉमस (लेवल 2) टेक्नोलॉजी है। अनोखे एमवाय एमजी शील्ड प्रोग्राम से एस्टर के ग्राहक वारंटी एक्सटेंशन और प्रोटेक्ट प्लांस के साथ अपने ऑनरशिप पैकेज को चुनकर पर्सनलाइज कर सकते हैं। चुनने के लिये 180 से ज्यादा कॉम्बिनेशंस हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । एमजी मोटर इंडिया ने गुरूग्राम में पहले रेजिडेंशियल कम्युनिटी चार्जर का उद्घाटन किया है, जिसके चार्जर्स द वर्ल्डस्पा कंडोमिनियम्स में इंस्टॉल किये गये हैं। एमजी मोटर इंडिया शहर में शून्य-उत्सर्जन वाले क्षेत्र विकसित करने के अपने अत्यंत महत्वपूर्ण लक्ष्य को पूरा करने के मिशन पर है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । 10 November, 2021: ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (“टीसीआई”), भारत की अग्रणी इंटिग्रेटेड सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सॉल्युशन्स प्रोवाइडर, ने आज 30 सितंबर, 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।