TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 6 सितम्बर। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेसियों ने फरीदाबाद में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर चौतरफा वार किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि आज फरीदाबाद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। जिसके चलते लोग भय के साये में जी रहेे है। हालात इतने खराब है कि शायद ही कोई ऐसा दिन जाता होगा जहां बदमाशों द्वारा कोई हत्या न की जाती हो। राजनैतिकों से लेकर व्यापारी व पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है।…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : 6 सितंबर को बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित होटल रैडीशन ब्लू के बगल में आयोजित समारोह में चयनित आर्थिक रूप से कमज़ोर 100 परिवारों की महिलाओं को केंद्रीय मंत्री श्रीमति स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र बांट कर चरखा सौंपा, इस मौके पर श्रीमति इरानी ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल के इस प्रयास जिसमें कमज़ोर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास के तहत आर्थिक स्वावलंबन के लिए चरखा स्कीम से महिलाओं को जोड़ा है उसकी जम कर तारीफ की, इरानी ने कहा कि विपुल गोयल हमारी बहनों और…
TODAY EXPRESS NEWS : वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएफपीए) ने मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में कैप्टन राहुल सुदेश बाली को प्रतिष्ठित ‘बेस्ट क्यूरेटर’ का पुरस्कार प्रदान किया, जो दुनिया भर में भारतीय फिल्म समारोहों को क्यूरेट करने और भारतीय सिनेमा की दुनिया में खुशबू फैलाने के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आयोजित किया गया था। यह पुरस्कार डब्ल्यूआईएफपीए के अध्यक्ष संग्राम शिर्के, फिल्म मेकर्स कंबाइन एंड एग्जीक्यूटिव मेंबर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव धर्मेंद्र मेहरा और डब्ल्यूआईएफपीए के महासचिव दिलीप दलवी द्वारा दिया गया। उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूआईएफपीए भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े फिल्म संघों में…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 4 सितम्बर : ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल आज सैक्टर-37 स्थित समाजसेवी विनोद भाटी के निवास पर पहुंचे। जहां विनोद भाटी ने अपने साथियों सहित राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर 29 की पार्षद नीतू भाटी भी विशेष रुप से उपस्थित थी। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने विनोद भाटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विनोद भाटी हमेशा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और इस कार्य को विनोद भाटी बाखूबी निभा रहे हैं।…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 04 सितम्बर। रेजिडेंट वेलफेयर एसो. सेक्टर-29 हाऊसिंग बोर्ड के सम्पन्न हुए चुनावों में सरदार जगजीत सिंह ने लगातार चौथी बार प्रधान पद कब्जाते हुए अपने निकटवती प्रतिद्वंदी हरपाल त्यागी को 17 वोटों से पराजित किया। जगजीत सिंह को 391 वोट मिलें, जबकि हरपाल त्यागी को 374 वोट हासिल किए। जगजीत सिंह पिछले 8 सालों से सेक्टर के प्रधान पद पर काबिज होते आए है। इसके अलावा महासचिव पद पर योगेश दत्त, कोषाध्यक्ष पद पर बी.के. मित्रा चुने गए। जगजीत सिंह की चौथी ऐतिहासिक जीत पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्र्रेसी विधायक ललित नागर ने उन्हें उनके निवास पर…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनावों को समीप आते देख भाजपाई अब फिर से जनता को लोक लुभावने सपने दिखाने लगे है। उन्होंने कहा कि पांच सालों तक भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती कानून व्यवस्था देने वाली भाजपा सरकार में आज हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है और भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और कांग्रेस के रुप में अपनी सरकार चुनेगी। श्री गौड़ आज ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ओल्ड फरीदाबाद…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 2 सितम्बर। एनआईटी-86 में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप राणा के संयोजन में सोहना रोड स्थित तेवतिया फार्म में क्षेत्र के छत्तीस बिरादरियों के मौजिज लोगों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में पूरे एनआईटी क्षेत्र के कौने-कौने से हजारों मौजिज लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। मीटिंग में क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी, ओवरफ्लो सीवरेज, टूटी सडक़ों जैसे मुद्दों को लेकर लम्बी चर्चा चली। बाद में प्रदीप राणा ने सर्व समाज के समक्ष अपने चुनाव लडऩे की बात रखी, जिस पर सर्व समाज ने तय किया कि प्रदीप राणा को आगामी विधानसभा…
TODAY EXPRESS NEWS : एन एच ३ स्थित डी ए वी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद में वाणिज्य(जी आई ए) द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने उदेश्य से रैली का आयोजन किया गया | प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया किया बढ़ते हुए प्रदूषित वातावरण के कारण लोग गंभीर बीमारी से ग्रसित होते जा रहे है ऐसे में कॉलेज नियमित रूप से लोगो को संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक करते रहते है | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अर्चना भाटिआ ने बताया की इस रैली में वाणिज्य (जी आई ए) विभाग के ३०० बच्चो ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती और पर्यावरण बचे तो प्राण बचे…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : आप नेता एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अलग-अलग स्थानों पर जाकर गणेश वंदना की और प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण किया। सर्वप्रथम युवा संगठन द्वारा सैक्टर-48 में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धर्मबीर भड़ाना ने गणेश पूजन किया और आरती की। इसके पश्चात गांधी कॉलोनी में महाराष्ट्र मित्र मंडल एवं एन.एच.5 स्थित डी ब्लॉक में आयोजित गणेश पूजा में शामिल होकर भगवान गणेश का गुणगान किया। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि गणेश हमारे प्रथम देवता है, इनकी पूजा के बाद ही हम अन्य देवी-देवताओं…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के बाजार की सडक़ों को बार बार तोडऩे को साजिश करार देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। श्री सिंगला ने कहा कि रक्षा बंधन पर बनी सडक़ रविवार को अचानक तोड़ दी। इससे पहले यह सडक़ छह महीने से टूटी पड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस सडक़ को बार बार तोडक़र किसी के साथ दुश्मनी निकाली जा रही है अथवा किसी को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारण कोई हो लेकिन ओल्ड फरीदाबाद…