TODAY EXPRESS NEWS : कभी बरसात और गीले मौसम के कारण और कभी गरम और उमस भरे मौसम के कारण, आपकी त्वचा काफी जल्दी संक्रमण का शिकार बन जाती है। इस मौसम में हमें सिर की त्वचा पर संक्रमण, चेहरे की त्वचा का फटना, शरीर पर चकते पड़ना और पैरों या नाखूनों पर फंगस होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो यहां इस तरह के नुकसान का सामना करने के लिए स्टार सैलून एण्ड एकेडमी, डायरेक्टर हेयर एवं मेकअप एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल कुछ खास टिप्स लेकर आई हैं: मानसून के मौसम में आपके सिर के बाल अस्वास्थकर (अनहेल्दी) और गंदे हो जाते हैं…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने मैगपाई चौक पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी जी पर बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में स्वामी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने सुब्रह्मण्यम स्वामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने किया। प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि बीजेपी के सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना ब्यान देते हुए कहा…
TODAY EXPRESS NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेहरू महाविद्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर पीपल अर्जुन जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय में पौधारोपण किया छात्र संघ अध्यक्ष कंचन डागर ने बताया कि 9 जुलाई 19949 को ABVP की स्थापना हुआ अभाविप 9 जुलाई को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप मनाती रही है आज विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुका है । छात्र नेता आदित्य मौर्य ने बताया कि ज्ञान शील एकता का ध्येय लेकर अभाविप राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का व्यापक संदर्भ में कार्य करने का लक्ष्य सामने रखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद…
TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़, 9 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने अपने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल सुखविंद्र सिंह राठी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से 39 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की हैं। इस सूची में 4 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 7 उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, एक संगठन सचिव, एक प्रचार सचिव, एक कैशियर, 8 महासचिव, 6 सचिव और 10 सदस्यों के नाम शामिल है। इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल सुखविंद्र सिंह राठी ने बताया कि पार्टी ने चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए सोहना निवासी कर्नल डीपी राघव, बादली…
TODAY EXPRESS NEWS : सिरसा/चंडीगढ़, 9 जुलाई। आज प्रदेशवासी नशे की समस्या से जूझ रहे है, युवा नशे की गर्त में समाए जा रहे है लेकिन मौजूदा सरकार इस पर बिल्कुल भी गंभीर दिखाई नहीं दे रही है और ना ही इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस कदम उठा रही है, बल्कि नशे के काले कारोबारियों को सरंक्षण दे रही है और खुद उनकी पार्टी के लोग नशे के काले कारोबार में कथित तौर पर संलिप्त है। ये बात आज जननायक जनता पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने डबवाली हलके का दौरा करते हुए कही। साथ ही उन्होंने प्रदेश में…
TODAY EXPRESS NEWS : रोहतक, 9 जुलाई। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद दयनीय है तथा अस्पतालों में दवाईयों की बेहद कमी है। इसके लिए पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोषी है। यह बात आज जननायक जनता पार्टी वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व उन्होंने बस स्टैंड पर जाकर 100 फर्स्ट एड किट बसों में रखवाई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना पूरी तरह से धोखा है। इसके तहत लोगों को निशुल्क…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद- 9 जुलाई, प्रदूषण से निपटने का एक ही उपाय है और वो उपाय है वृक्षारोपण, अगर आने वाली पीढ़ी को खुशहाल रखना है तो हर किसी को कम से कम 5-5 पेड़ ना सिर्फ लगाना होगा बल्कि वो पेड़ जब तक तैयार ना हों तब तक उनकी रखवाली भी करना हमारा कर्तव्य है, ये कहना है हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल का। विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष का थीम वायु प्रदूषण है जिसके मद्दे नज़र पर्यावरण मंत्री श्री विपुल गोयल ने 2 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया था, जिसको अमली जामा…
TODAY EXPRESS NEWS : मैट्रो अस्पताल फरीदाबाद में न्यूरोइलेक्ट्रोफिजियोलोजी (मस्तिष्क जाँच लैब) यूनिट को और अधिक अत्याधुनिक बनाया गया है। यूनिट का उद्घाटन अस्पताल के सीनियर कार्डियोलोजिस्ट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डा.एस.एस बंसल, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं डायरेक्टर डा. सीमा बंसल, डा नीरज जैन सीनियर कार्डियोलोजिस्ट एवं मेडिकल डायरेक्टर, सीनियर विशेषज्ञ एवं एच.ओ.डी. मस्तिष्क रोग विभाग डा. सुषमा शर्मा एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डा. पांडुरंगा एम.एस. ने किया। इस मौके पर डा एस.एस. बंसल ने कहा कि हम हमेशा अपने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए अस्पताल को अत्याधुनिक एवं नवीनतम तकनीकी संसाधनों से लैस करने की दिशा में अग्रसर है।…
TODAY EXPRESS NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन CIBRC ऑडिटोरियम, में किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद ने जिले भर के सरकारी विद्यालयों के आएं 60 मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया। मंच संचालन प्रिया हुड्डा जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. डी. पी. भारद्वाज जी प्रान्त अध्यक्ष, हरियाणा विधा भारती ने सभागार में उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष 1949 से ही छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। जिस गीत के माध्यम से राष्ट्रीय आन्दोलन खड़ा हुआ।उस गीत को राष्ट्रीय…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद/चंडीगढ़, 7 जुलाई। जननायक जनता पार्टी समाज के हर हाथ को रोजगार और हर घर-परिवार को समृद्ध बनाने के विजन के साथ आगे बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी इसी विजन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। यह बात डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने कही। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जेजेपी के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का अगला चरण शुरू हो गया है और विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा। लोकसभा चुनावों तक जेजेपी प्रदेश भर के 45 हलकों में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन…