TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। शहर के उद्योगों व मार्केटिंग संगठन के विस्तार के उद्देश्य से बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) ने फरीदाबाद में अपना नया पायनियर्स चैप्टर लॉन्च किया है। फरीदाबाद के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अध्याय को लांच किया गया, जिसमें 1080 सक्रिय एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) शामिल हैं और इसे बीएनआई इंटरनेशनल द्वारा विश्व में टॉप 10 क्षेत्रों में से एक रैंक किया गया है। इसका उद्देश्य सभी एंटरप्रेन्योर और बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाना है जिससे वे एक-दूसरे से सीख सके, जिससे मजबूत प्रोफेशनल कनेक्शन बना सकें और अपने व्यवसाय को बढ़ा सकें। इसके साथ…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : Faridabad / Report / Ajay verma / भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए लेफ्टिनेंट पायलट राजेश थापा का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान सेक्टर 23 पहुंचा तो लोगों ने राजेश थापा अमर रहे और जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद राजेश थापा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाने लगे, दादी के पास रह रहे शहीद लेफ्टिनेंट पायलट राजेश थापा का पार्थिव शरीर देख दादी विलख विलख कर रोती हुई नजर आई और कंपकपाते हुए हाथों से अपने लाडले को श्रंद्धांजली अर्पित की, लेफ्टिनेंट पायलट शहीद राजेश थापा को श्रंद्धाजली देने के लिये केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर…
TODAY EXPRESS NEWS : Faridabad / Report / Ajay verma / फरीदाबाद, 21 जून: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारतीय योग संस्थान के सहयोग से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में डेढ़ सौ छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंपस में दो घंटे का योग सेशन रखा गया, जिसमें अलग-अलग योग आसन करवाए गए साथ ही उनके बारे में भी बताया गया। योग ऑफ द डे ग्रुप ने योग कलाएं दिखाकर हर किसी को अचंभित कर दिया। इसके अलावा, कैराली आयुर्वेदा की ओर से भी जीवन में खानपान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।…
TODAY EXPRESS NEWS : Faridabad / Report / Ajay verma / जहाँ आज देश भर में ही नहीं दुनिया में योग दिवस मनाया गया वहीँ फरीदाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स ने भी योगाभ्यास किया। इस मौके पर शहर के सैकड़ो डॉक्टर्स ने एक साथ योग किया। आईएमए की प्रधान पुनीता हसीजा और अन्य डॉक्टर्स ने बताया की 5000 साल पुरानी यह भारतीय परंपरा, हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। कई सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया। Dr Punita Hasija (President IMA Faridabad ), Dr Suresh Arora , डॉ शिप्रा गुप्ता (Hon Secretary IMA Faridabad ), डॉ अजय कपूर (Sr…
TODAY EXPRESS NEWS : Faridabad / वरिष्ठ पत्रकार / Subhash Sharma / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज सेक्टर-21ए के सेंट्रल पार्क में योग गुरु रामलाल गुप्ता की सरपरस्ती में योग दिवस पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुषों, बच्चों ने भाग लिया। डब्ल्यूसीआरए सेक्टर-21 ने इस आयोजन में बढ़चढक़र योगदान दिया। संस्था के प्रधान हर्ष खट्टर ने अपनी टीम सहित योग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए लोगों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। गौरतलब है कि योग गुरु रामलाल गुप्ता अपने साथियों श्री बजाज व डा. तलवार सहित दसियों सालों से इस पार्क में योग का अभ्यास करवा रहे…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद / 20-06-19 / को सगरपुर सुनपेड़ व प्याला के किसानों ने रजवाहा में सफाई व पानी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी वी एस रावत को ज्ञापन सौंपा ओर अपनी समस्या को बताते हुए कहा की किसानों को खेती करने के लिए जो पानी रजवाहा से सरकार मुहैया कराती है।उसका हाल बेहद ही खस्ता है।और आलम ये है कि किसानों की फसल पानी की कमी के चलते बिल्कुल बर्बाद होने को है। यदि किसानों की फसलों को पानी समय पर नहीं मिला तो किसान बिल्कुल कही का भी नहीं रहेगा।वही किसान रोहित रावत ने बताया कि कई…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नाना पटोले ने तिगांव क्षेत्र के कांग्रेसी नेता सुनील भाटी चेयरमैन को हरियाणा किसान कांग्रेस मीडिया सैल का सदस्य नियुक्त किया है। श्री पटोले ने यह नियुक्ति कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की स्वीकृति के बाद की है। अपनी नियुक्ति पर सुनील भाटी चेयरमैन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले, हरियाणा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मबीर कोलेखान सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी निष्ठा…
TODAY EXPRESS NEWS : एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी आनेवाली ड्रामा फिल्म ‘कबीर सिंह’ का प्रमोशन करने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां के पंचतारा होटल ली मेरिडियन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहिद और कियारा के साथ फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा भी उपस्थित थे। बता दें कि ‘कबीर सिंह’ साल 2017 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है। इसे सिने 1 स्टूडियोज और टी-सीरीज ने संयुक्त रूप से बनाया है, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होगी। मीडिया से बात करते हुए शाहिद ने…
TODAY EXPRESS NEWS : अपनी पंजाबी फिल्म ‘शाडा’ का प्रचार करने दिल्ली पहुंचे दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा , पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा अपनी आगामी रोमांटिक कॉमेडी पंजाबी फिल्म ‘शाडा’ का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारियां मीडिया के साथ साझा कीं। उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘शाडा’ एक युवक के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता के दबाव के बीच अपने आदर्श जीवनसाथी की तलाश करता है। एएंडए एडवाइजर और ब्रैट फिल्म्स के बैनर तले बनी और दिलजीत…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 17 जून । नई उम्मीद नई सोच के साथ श्री महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति के युवा अध्यक्ष कुंवर विकास ठाकुर ने समस्त पदाधिकारियों के साथ चलो गांव की और चौपाल की और कार्यक्रम फरीदाबाद जिले के ऐतिहासिक गांव कौराली से शुरूआत की। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास ठाकुर ने समाज में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने एवं संस्था द्वारा चलाये जा रहे समाजिक कार्यो के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया। विकास ठाकुर ने लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया जिनमें मुख्य रूप से कौराली, चांदपुर, शहाजहापुर, छांयसा…