TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद 22 जनवरी। नेशनल एकेडमी ऑफ वेटरनरी साइंसेज (इंडिया) ने ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में डॉ. आर. के. शर्मा को पूर्व प्रोफेसर और विस्तार शिक्षा विभाग, सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में फेलोशिप प्रदान की। ये लेटर राज्यसभा मेंबर मेजर जनरल श्रीकांत शर्मा ने डॉ. आर. के. शर्मा को समारोह के दौरान दिया। ये फेलोशिप लेटर उन्हें शिक्षण, अनुसंधान, क्षेत्र विस्तार और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर फेलो ऑफ एकेडमी के रूप में भर्ती किया गया। डॉ. आर. के. शर्मा ने बताया कि उन्होंने हरियाणा में जिला मुख्यालय पर हैश…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी की 27 जनवरी को एन.एच.3 बौद्ध बिहार में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली से आई टीम दुर्गेश पाठक एवं अभिनव राय ने रैली स्थल का जायजा लिया। टीम के साथ आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, गिर्राज शर्मा, हरेन्द्र भाटी, सुनील ग्रोवर, राजूदीन, स. तेजवंत सिंह, कुलदीप चावला, माधव झा, विजय गुर्जर, जोगेन्द्र चावला, सोनू, सागर दुआ, कृष्ण कांगड़ा, सोहनराज सिंह, रघुवर दयाल, भीम यादव, विनोद भाटी एवं राजकुमार मौके पर मौजूद रहे। टीम ने रैली स्थल का दौरा करने के बाद संतुष्टि दिखाई रैली स्थल…
TODAY EXPRESS NEWS : एन एच-3 डी. ए. वी. शताब्दी काॅलेज, फरीदाबाद में प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित किये गये प्लेसमेंट ड्राइव में 203 छात्रों को रोजगार मिला। काॅलेज के प्राचार्य डा. सतीश आहूजा का सदैव यही प्रयास रहा है कि छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ रोजगाार के अवसर भी प्रदान किये जाये। पिछले कई वर्षों से काॅलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रंखला में इस वर्ष आयोजित किये गये प्लेसमेंट ड्राइव में अभी तक 203 छात्रों को रोजगार मिल चुका है। काॅलेज प्रांगण में कल देर रात तक जेनपैक्ट बहुराष्ट्रीय कम्पनी का प्लेसमेंट ड्राइव चलता रहा…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित खेड़ी कलां में बाला जी भगवान परशुराम मन्दिर में प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में हवन यज्ञ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज बड़ा पावन दिवस है और खेड़ी कलां गांव में आज ही के दिन भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण 22 जनवरी 2018 को हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने आज हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन किया।…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 22 जनवरी: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के फैकल्टी ऑफ अप्लाइड साइंसिस के छात्रों ने राष्ट्रीय छात्र विश्वकर्मा अवॉर्ड अपने नाम किया है। छात्रों ने गहन शोध कर नैच्यूरोप्लास्ट का निर्माण किया है। नैच्यूरोप्लास्ट एक तरह की पैकेजिंग है, जो कि प्लास्टिक की पैकेजिंग का इस्तेमाल कम कर देगी। छात्रों के इस इनोवेशन ने AICTE-ECI-ISTE राष्ट्रीय छात्र विश्वकर्मा अवॉर्ड्स में तीसरा स्थान हासिल किया है। ‘प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीणों के सशक्तिकरण’ की थीम के तहत छात्रों ने इसका प्रदर्शन किया, जिसकी काफी सराहना की गई। आपको बता दें, देशभर से 1600 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था,…
TODAY EXPRESS NEWS : वैसे तो इस मौसम में बरसात किसान और उसकी फसल के लिये अच्छी होती है मगर जब खुशनुमा बारिस उसी किसान की जान लेले तो बडा हादसा हो जाता है, ऐसा ही बडा दर्दनाक हादसा फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा के गांव मौजाबाद में हुआ है, जहां सुबह से ही अपने खेत में गेंहू की फसल में पानी लगा रहे किसान के उपर आसमानी बिजली गिर पडी। परिजनों की तो 37 वर्षीय किसान सतीश गेंहू में पानी लगाने के लिये घर से गया था, तभी बारिस आ गई, वह खेत में पानी चलाकर झोंपडी में छुप गया, जहां अचानक…
TODAY EXPRESS NEWS : कल शाम से लगातार हो रही बारिश के चलते लोगो की परेशानियां बढ़ गयी है । मौसम में गिरावट के अलावा सड़क पर वाटर लॉगिंग होनी शुरू हो गयी है । तेज बारिश होने में चलते लोग घरों में ही हुए कैद दिखाई दिए। दफ्तरों ओर कामकाज पर जाने वाले लोग अपने काम पर नही पहुच सके । बारिश के असर से जानवर भी नही बचे। बारिश से बचने के लिए गली का एक कुत्ता ऑटो के अंदर बैठकर खुद को बारिश के प्रकोप से बचाता हुआ दिखाई दिया। लगातार बारिश होने से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त हो गया है वहीँ 11 बजे के बाद बरसात…
TODAY EXPRESS NEWS : बीते शनिवार के दिन एक अच्छी शुरुआत की ओर कदम बढ़ाया गया। सड़क सुरक्षा जो की एक अहम मुद्दा है और इसी विषय पर एसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुंडू और समाज सेवी संस्था सेफ एंड सेक्योर हरियाणा के सदस्यों की अनोपचारिक चर्चा हुई। जानकारी यह है कि चर्चा का मुख्य विषय सड़क सुरक्षा के परिपेक्ष्य फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की ओर कैसे ले जाया सकता है। एसीपी ट्रैफिक ने रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (RSO) के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आरएसओ टीम जमीनी स्तर पर मौजूद रहती है और वास्तविक परिस्थिति से रूबरू होती है। यह स्वयंसेवको की टीम होती है…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद के गांवों में किसानों ने सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है किसान गांव गांव जाकर पंचायतें कर रहे हैं और नारा दे रहे हैं की मुआवजा नहीं तो वोट नहीं साथ ही चेतावनी दी जा रही है जब तक किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक किसी भी गांव में किसी भी पार्टी के नेता को घुसने नहीं दिया जाएगा और उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ऐसी ही पंचायत आज गांव नीमका में की गई जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया । इस पंचायत के संयोजक सतपाल नरवत ने बताया कि सरकार ने उनके…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद शहर के लोगों को 22 से 26 जनवरी तक अलग – अलग तरह के नाटक देखने का मौका मिलेगा। कला के क्षेत्र में काम कर रही संभार्य फाउंडेशन अपना चौथा थियेटर फेस्टिवल सेक्टर 12 स्थित हूडा कंनेंशन सेंटर में आयोजित करने जा रही है। रविवार को सेक्टर 11 स्थित मिलन रेस्टोरेंट में फेस्टिवल का पोस्टर लांच करते समय फाउंडेशन के डायरेक्टर अभिषेक देशवाल ने इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिषेक के अनुसार संभार्य फाउंडेशन पिछले चार सालों से लगातार शहर में थियेटर फेस्टिवल का आयोजन कर रही है। इससे पहले थियेटर से शौकिन लोगों…