TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आज भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के महिला विरोधी दिए जाने के बाद भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर विराजमान व्यक्ति अगर महिलाओं की इज्जत को लेकर अशोभनीय बयान देते है, इसे सहज ही पता लगता है कि उस प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा किस तरह हो रही होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान पूरी तरह से अशोभनीय व अमर्यादित है…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : दिनांक 18 नवंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ‘क्यू. आर. जी. हेल्थ सिटी हॉस्पिटल’ एवं ‘भारत विकास परिषद् फरीदाबाद’ के सहयोग से चौधरी निवास, सरकारी स्कूल के सामने, गाँव भाकरी, फरीदाबाद में “निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप” का आयोजन किया गया. ‘भारत विकास परिषद् फरीदाबाद’ से शिविर संयोजक श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की इस शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग, ह्रदय रोग, सांस एवं छाती एवं सामान्य चिकित्सा से सम्बंधित निः शुल्क परामर्श, ब्लड प्रेसर, ब्लड शुगर एवं इ. सी. जी. की निः शुल्क जाँच की गयी. ‘क्यू. आर. जी. हेल्थ सिटी…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद,18 नवंबर। जो फरीदाबाद कभी विश्व के मानचित्र पर होता था पिछली सरकारों में उसका वजूद लगभग समाप्त हो चुका था । आज उसी फरीदाबाद का नए फरीदाबाद का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कर कमलों से हो रहा है । यह वक्तव्य केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 31 में इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास अवसर पर भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहे ।उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। फरीदाबाद में जितने विकास कार्य पिछले 4 सालों में हुए हैं वे 50…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। हरियाणा लेबर फेडरेशन के चेयरमैन सुरेंद्र तेवतिया ने कहा है कि 19 नवंबर का दिन बल्लभगढ़ व पृथला क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा क्योंकि इस दिन गुरुग्राम के सुल्तानपुर से देश के प्रधानमंत्री जहां मेट्रो की शुरुआत करके बल्लभगढ़वासियों को नववर्ष का तोहफा देंगे वहीं दुधौला के श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर पृथला क्षेत्र की जनता को नायाब उपहार देने का काम करेंगे। तेवतिया ने कहा कि यह कौशल विश्वविद्यालय पृथला क्षेत्र के विकास को एक नई गति देने का काम करेगा इससे जहां ग्रामीण आंचल के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध होंगी वहीं…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। जवाहर कालोनी स्थित वी.एम. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों को अच्छे संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एक प्रेरणादायक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में इस्कॉन (कुरुक्षेत्र) के भक्त गोविंद कृष्णदास ने बच्चों को अच्छे विचारों के साथ-साथ उन्हें सामाजिक व पारिवारिक कत्र्तव्यों का भी बोध कराया। गोविंद कृष्णदास ने बताया कि आज के आधुनिक युग में बच्चे कंप्यूटरीकृत होने के चलते सामाजिक कत्र्तव्यों से विमुख हो रहे है, जिसके चलते वह गलत संगत में पडक़र न केवल अपना बल्कि अपने परिवार का भी जीवन नष्ट कर देते है इसलिए हम सभी गलत संगत से…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद । राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगांव में कलस्टर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था से नो टू पॉलीथीन बैगस, जिसका संचालन कला अध्यापक योगिन्दर नागर ने किया। उनके साथ निर्णायक मंडल में रतन सिंह पोसवाल, श्रीमती पूनम नागर, श्रीमती रीतू वर्मा, श्रीमती पूनम शमा, जितेंदर कुमार साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य पवन कुमार शामिल थे। प्रतियोगिता में क्लस्टर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन घंटे तक चली। प्रतियोगिता का परिणाम अंग्रेजी प्रवक्ता सुनील नागर ने घोषित किया। जिसमे 8जी क्लास ग्रुप में प्रथम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिगांव,…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद । राजकीय महाविद्यालय तिगांव की 37 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी व वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर थे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में सतवीर नागर, सरपंच पप्पू, सरपंच रिन्कू मौजूद थे। आए हुए सभी अतिथियों का महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रोहताश कुमार ने स्वागत किया। आज इस प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस 15 सौ मीटर, 8सौ मीटर, 4 सौ मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर, रिले रेस, थ्री लेग रेस और हाई जंप और…
TODAY EXPRESS NEWS : तस्वीरों में दिखाई दे रहा यह वही नव जीवन हेल्थ सेंटर है जिस पर आज फरीदाबाद की स्वास्थ विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ी करवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को पुलिस के हवाले किया है। स्वास्थ विभाग के डॉक्टरों के मुताबिक़ सिविल सर्जन को लगातार झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बिना किसी डिग्री के लोगो को दवाईयां देकर उनके स्वास्थ के साथ खिलवाड़ करने की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद आज उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों पर छापा मारकर उनसे उनके कागज चैक किये गए है ,जिसके तहत आज नव जीवन हेल्थ सेंटर पर छापेमारी करते हुए यहाँ प्रेक्टिस कर रहे डॉकटर से उसके कागज माँगे…
TODAY EXPRESS NEWS : रोज – रोज के झगड़े से परेशान एक पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट। घटना फरीदाबाद के गांव सिही इलाके की है आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर में ही छुपा दिया और मौके से फारर हो गया. बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घर से महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखाव दिया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें मृतक महिला के पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली थी की उनके पड़ोस के एक मकान से बदबू आ रही है ,जिसके…
TODAY EXPRESS NEWS : पलवल, 17 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को लगभग 45 लाख रुपये की लागत से सल्लागढ के वार्ड नंबर- 16 में इंटरलॉकिंग द्वारा बनाई जाने वाली तीन गलियों व नालियों तथा एक गली का सुधारीकरण और गांव रोनिजा के वार्ड नंबर-9 में इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा बनने वाली एक गली तथा नालियों का विधिवत नारियल फोडकर शुभारंभ किया। दीपक मंगला ने कहा कि वार्ड नंबर-16 में 10-10 लाख रुपये की लागत से तीन गलियों व नालियों और लगभग 5 लाख रुपये की लागत से रास्ते का सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-9 रोनीजा…