TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद में पिछले 26 दिनों से नेहरु कालेज के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने कड़ी निंदा करते हुए धरने को अपना समर्थन दे दिया है। इसे प्रशासन व सरकार का तानाशाही रवैया करार दिया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार ने अंग्रेजों के शासनकाल की याद ताजा कर दी, नेताओं के इशारे पर विद्यार्थियों के साथ लाठीचार्ज जैसा निंनदनीय कदम उठाया गया, इसे विधानसभा में उठायेेंगे। गत दिवस फरीदाबाद के नेहरू कालेज के सामने छात्र- छात्राओं पर धरना प्रदर्शन के दौरान…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : पढ़ाई पूरी करने के बाद मर्चेंट नेवी की प्रेक्टिकल ट्रेनिकल करने के लिए पंजाब से फरीदाबाद आये दीक्षांत की स्विमिंग पूल में स्विमिंग करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । मृतक दिशांत के पिता का आरोप है कि स्विमिंग पूल में सुरक्षा के पूरे उपकरण ना होने के चलते उनके बेटे की मौत हुई है वही चश्मदीद दिशांत के दोस्त ने बताया कि स्विमिंग पूल में स्विंग कराने के लिए ना तो कोई लाइफगार्ड था और ना ही सुरक्षा के उपकरण वही स्विमिंग पूल का पानी बेहद गंदा था जिसके कारण पानी में कुछ नहीं दिखाई दे रहा था…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 31 अगस्त: इनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा जन्माष्टमी के त्यौहार को एक अलग ही अंदाज में मनाया गया। सेक्टर-11के सांझा चूल्हा होटल में मनाए गए इस कार्यक्रम में नंद नगरी मथुरा से विशेष तौर पर बुलाई गई डांस मंडली द्वारा प्रस्तुत कृष्ण डांस आदि प्रोग्राम विशेष आकर्षण का केंद्र थे। प्रोग्राम में फूलों से सजाए गए कृष्ण झूले पर भगवान राधा-कृष्ण की झांकी एक अलग ही मनमोहक दृश्य पेश कर रही थी। क्लब मेंबर्स ने अलग-अलग अंदाज में सेल्फी लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया वहीं वंदना गांधी, अर्चना गर्ग, रजनी गोयल, निधि गुप्ता, संदीपिका,…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज पंडित जवाहर लाल नेहरु कॉलेज में छात्रों की मांगो को लेकर विभिन्न छात्र संगठन समय समय पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे और छात्रों की मांगो को लेकर समय समय पर भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन भी किये जा रहे थे मगर आज नेहरु कॉलेज पर पुलिस प्रशासन ने छात्रों के साथ बहुत गलत व्यवहार किया, छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया जिसका युवा आगाज पुरजोर विरोध करता है! पुलिस के द्वारा छात्रो के साथ हुई इस अमानवीय घटना का विरोध करते हुए युवा आगाज ने नेहरु कॉलेज से होटल मैगपाई…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 31 अगस्त। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनीता शर्मा के नेतृत्व में भागवद कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा का आयोजन गली नं.1 राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर सिनेमा साईट तक भागवद कथा आयोजन स्थल तक किया गया। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बग्गी पर सवार व्यास श्री गंगाराम शास्त्री को लाया गया। लडडु गोपाल जी को विधीवत तरीके से विराजमान कराया गया।श्री मदभागवत का को विराजमान कराकर आरती की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 31 अगस्त – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विजनरी लर्निंग कम्युनिटी इंडिया विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। यह कार्यशाला विनिर्माण क्षेत्र में सुधारों पर केन्द्रित रही, जिसमें प्रतिभागियों को विनिर्माण प्रवाह प्रबंधन प्रणाली तथा उत्पादन सुधार के उपायों से अवगत करवाया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों, बहुतकनीकी संस्थानों तथा उद्योगों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला के समापन सत्र कोे कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में लागत मूल्य को कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाने के प्रयास निरंतर किये…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद 31 अगस्त / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस जिला के सभी छः विधानसभा चुनाव क्षेत्र नामतः 85-पृथला, 86-फरीदाबाद एन.आई.टी., 87-बड़खल, 88-बल्लबगढ़, 89-फरीदाबाद तथा 90 तिगांव की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का एक जनवरी-2019 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य एक सितम्बर-2018 से आरम्भ किया जायेगा है। एक सितम्बर-2018 को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आम जनता से फार्म नं0-6, 6ए, 7, 8क, में दावे तथा आपत्तियां एक सितम्बर से 31 अक्तूबर-2018 तक प्राप्त किए जायेंगे। 22 सितम्बर व 23 सितम्बर…
TODAY EXPRESS NEWS : ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर एक अनजान बैग मिलने से मचा हड़कंप सुरक्षा के मद्देनजर लोगों का आना-जाना रुकवाया CRPF के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरी सुरक्षा के साथ बैग की जांच की सेक्योरिटी उपकरणों से बैग को जांचा गया तो पाया की बैग में कुछ भी नहीं था जिसके बाद बेग को कब्जे में लेकर रखा गया वही अब मेट्रो प्रशासन सीसीटीवी की मदद से ये देखने में लगा हुआ है की आखिरकार किसने इस बैग को यहाँ रखा है जिसकी वजह से अचानक से दहशत का माहौल बन गया …
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद के सरकारी नेहरू कॉलेज में पुलिस ने आज छात्रों पर जमकर लाठियां भांजी, एनएसयूआई के कार्यकर्ता औऱ छात्र पिछले लगभग 24 दिनों से कॉलेज के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए थे, धरने पर बैठे छात्रों ने अचानक उठकर कॉलेज गेट पर जाकर नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई, जिसे देखते हुए मौके पर तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के जवान और पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और पुलिस की गाड़ी में डालकर थाने ले गए, फिलहाल पुलिस ने 7-8 लोगों के खिलाफ…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद नीलम फ्लाईओवर के पास दशमेश प्लाजा मैं उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती पांचवी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश करने लगी , आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू करते हुए आत्महत्या करने जा रही युवती को पांचवी मंजिल से सुरक्षित बचा लिया , जिसके हाथों पर किसी तेज धारदार हथियार से कटने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है जहां युवती का इलाज किया जा रहा है ।। एक निजी दफ्तर…