TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 9 अगस्त। सावन की बहार और जोश से भरपूर शिव भक्तो का तांता आज पूरे शहर मे लगा रहा। अलग-अलग स्थानों से लोग डांक कांवड़ एवं पैदल कांवड़ लेकर अपने गंतव्यों तक पहुंचे और भोले के चरणों में जल चढ़ाया। जिसके चलते पूरा शहर भोले के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। ऐसा ही कुछ नजारा सैक्टर-48 के हनुमान मंदिर में देखने को मिला जहां, एसजीएम नगर से कांवड़ लेने गई टीम जल लेकर लौटी और शिवरात्रि के पावन पर्व पर जल चढ़ाया। इनमें एक 15 वर्षीय युवा शिवम सोनी भी डांव कांवड में शामिल हुआ। उसकी…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : पंचकूला – 9 अगस्त -पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री बी.एस. सन्धू ने आज कहा कि पुलिस कर्मी की हत्या करने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। उन्होने यह भी कहा कि शहीद हुए उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार के परिजनों को हरियाणा सरकार की तरफ से 30 लाख तथा बैंक की ओर से 30 लाख समेत 60 लाख की राशि दी जाएगी। वह आज हांसी रोड स्थित शिवपुरी में रोहतक में शहीद हुए पुलिसकर्मी नरेन्द्र कुमार के अंतिम संस्कार के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा कि बड़े खेद का विषय है कि पुलिसकर्मी नरेन्द्र कुमार डयूटी…
TODAY EXPRESS NEWS : Faridabad News, 9 August 2018 : जिले के सबसे बड़े पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज की इमारत जर्जर हो चुकी है। जिसको लेकर एनएसयूआई फरीदाबाद द्वारा अनिश्चितकालीन (दिन रात) धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अनिश्चितकालीन धरने को आज चौथा दिन है। इस अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन में कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों द्वारा इस जर्जर इमारत को जल्द से जल्द बनवाने की मांग कर रही है। पूर्व विधायक आंनद कौशिक और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक व ऑल इंडिय़ा प्रोफेशनल कांग्रेस फरीदाबाद के जिला प्रधान डॉ सौरभ शर्मा ने धरने पर बैठे छात्रों की…
TODAY EXPRESS NEWS : नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा हरियाणा में अनिश्चतकालीन हड़ताल के दौरान नगर निगम द्वारा प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से रखे गए 102 सफाई कर्मचारियों को हड़ताल समाप्त होने के बाद नौकरी से निकालने का मुद्दा अब गरमाने लगा है । यह कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम पर दबाव डालने के बाद निकाल दिए गए थे । जिसके चलते भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर इन 102 कर्मचारियों को वापीस रखने की बात कही है ओर आज संघ द्वारा बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव जेटली को भी ज्ञापन की प्रति सौपकर इन कर्मचारियों की…
TODAY EXPRESS NEWS : दो दिन पहले बल्लभगढ़ में अंबेडकर चौक के पास दो लोगों ने एक सोची समझी साजिश के चलते एक गर्भवती कुतिया की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले में पीपल फॉर एनिमल संस्था ने संज्ञान लिया है और संस्था की फरीदाबाद अध्यक्ष प्रीति दुबे ने सिटी थाने में लिखित रुप से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये शिकायत दी है। बता दें कि दो दिन पहले सीसीटीवी कैमरे में दो हैवानों की हैवानियत भरी करतूत सामने आई थी, जिसमें एक युवक…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद शहर से कांवड लेने गया शिवभक्तों का जत्था अब वापिस लौटने लगा है, हरिद्धार से कांवड लेकर पहुंचे एनआईटी दो नम्बर प्राचीन शिव मंदिर में भोले के भक्तों ने बम बम भोले का जयघोष करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय मंदिर में खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया। शिवभक्त राजू भाटिया ने बताया कि वह हरिद्धार से पैदल ही कांवड लेकर आये हैं और आज शिवालय मंदिर में आकर शिवलिंग पर जल चढाया है। वहीं मंदिर के पुजारी पंडित बसंत शर्मा की माने तो हर साल सावन के महीने में सैकडों शिव भक्तों का हुजूम…
TODAY EXPRESS NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि फरीदाबाद इकाई ने अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए सेल्फी विद कैंपस व सदस्यता अभियान के तहत स्कूलों कॉलेजों में परिषद के कार्यकर्ता जा कर छात्रों के साथ सेल्फी लेना वह सदस्यता के माध्यम से संपर्क कर रहे हैं छात्र नेता वैभव ने बताया की सेल्फी विद कैंपस के माध्य्म से छात्रों के बीच जाकर एबीवीपी के बारे में बताना व छात्रों के बीच सेल्फी के माध्यम से प्रत्येक कैंपस में पहुंच ABVP रही है छात्र परिषद से जुड़ने में काफी उत्सुक है. ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 8 अगस्त – भारतीय शिक्षण मंडल (भाशिमं) का त्रिवर्षीय राष्ट्रीय अधिवेशन 23 से 25 नवम्बर, 2018 तक फरीदाबाद में आयोजित किया जायेगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कुलपति तथा भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से उनके चंडीगढ़ स्थित निवास पर भेंटवार्ता के उपरांत दी। इस अवसर पर प्रो. दिनेश कुमार, भाशिमं के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मुकुल कानिटकर तथा प्रांत मंत्री (हरियाणा) श्री पुष्पेन्द्र राठी ने मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय अधिवेशन का निमंत्रण पत्र…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। खेड़ी चौक स्थित कांवड शिविर में आयोजित शिविर में आज कांवडियों की खूब आवोभगत की गई। तिगांव क्षेत्र से कांवड़ लेने गए कांवडियों का वापस आने पर कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने स्वयं शिवभक्त कांवडिय़ों का फूल मालाओं से जहां स्वागत किया वहीं उनके पैरों में दवाईयां लगाई और बाद में उन्हें जलपान व भोजन करवाया। विधायक को अपने बीच देख कांवडियों भी बेहद उत्साहित नजर आए। करीब पांच घण्टों तक कांवडिय़ों की सेवा में समर्पित ललित नागर ने उनके साथ विचार भी सांझा किए। इस दौरान शिविर में मौजूद कांवडिय़ों ने ‘बम-बम भोले, बोलो-बम-बम, भोले बम-बम-बम…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। लघु उद्योग भारतीय महिला उद्यमियों का एक सम्मेलन हरियाणा प्रदेश की संयोजक श्रीमती रेनू भाटिया के नेतृत्व में फरीदाबाद स्थित होटल डिलाईट में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उदघाटन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोविन्द लेले ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजु बजाज, प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरूण बजाज, जिला अध्यक्ष रवि खत्री, जिला महामंत्री राकेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में लगभग 40 महिलाओं ने अपने अपने उद्योगो में बनने वाले प्रोडक्टो की प्रदर्शनी लगायी जिनमें मुख्य रूप से करनाल, रेवाडी, रोहतक, पलवल,…