TODAY EXPRESS NEWS : पंचकूला / हरियाणा पुलिस ने एक अहम निर्णय लेते हुए राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात कर्मियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को दी जाने वाली अनुदान राषि को बढाकर 50 लाख रुपये किया है। इसके अतिरिक्त, दंगो या अन्य कार्य में जान गंवाने वाले प्रदेश के पुलिस जवानों के बच्चों को पढाई के लिए चार साल तक अधिकतम एक लाख रुपये सालाना राशि स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के रुप में प्रदान की जाएगी जिसकी अधिकतम सीमा चार लाख रुपये होगी। महानिदेशक मुख्यालय श्री के.के. मिश्रा की उपस्थिति में आज पुलिस मुख्यालय, पंचकूला…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 02 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया ने बताया कि एक अगस्त से शुरू होने वाले देश के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण जोकि अगस्त महीने की 31 तारीख तक चलेगा। इस सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए स्कूली छात्रों के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के प्रेरक दल द्वारा ग्रामीण अंचल के स्कूलों में जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण द्वारा जिले की सभी ग्राम पंचायतों का स्वच्छता के पैमाने पर मापा जायेगा और उनकी रैंकिंग की जायेगी। जिसके लिए ग्रामवासियों से स्वच्छता के…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 02 अगस्त। उपण्मडल मजिस्ट्रेट बल्लबगढ़ राजेश कुमार व उपण्मडल मजिस्ट्रेट बड़खल अजय चोपड़ा ने जिला फरीदाबाद में यमुना नदी में पहाड़ों से अत्याधिक पानी छोड़ने के कारण बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में दण्ड प्रक्रिया नियमावली 1973 के तहत धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि यमुना में पानी छोड़े जाने के कारण जिले में कुछ स्थानों पर बाढ़ की सम्भावना बनी रहती है। जिससे आम जन व नदी किनारे रहने वाले ग्रामवासियों के जीवन पर खतरा बने रहने की आशंका रहती है। अतः बाढ़ के दौरान यमुना नदी में अवैध रूप से नावों व किश्तियों आदि…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 02 अगस्त। उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के प्रथम व तृतीय रविवार को जिले में राहगिरी-डे का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राहगिरी-डे को लेकर सरकार बहुत गम्भीर है। इसके लिए उपायुक्त ने एक कमेटी का गठन किया है जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया चेयरमैन होंगे और अन्य विभाग जिसमें नगर निगम के अतिरिक्त उपायुक्त, नगराधीश, एसडीएम फरीदाबाद, एसडीएम बड़खल, सिविल सर्जन, उपश्रमायुक्त, पुलिस विभाग, जिला वन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, सचिव मार्किट बोर्ड, रोजगार अधिकारी, जिला सूचना…
TODAY EXPRESS NEWS : आज दिनांक 2 अगस्त 2018 को एम वी एन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में फार्मेसी संकाय द्वारा नए छात्र छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और गणपति वंदना और मुख्य अतिथि डॉक्टर अरुण गर्ग, जनरल सेक्रेटरी, इंडियन फार्मेसी ग्रेजुएट एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने इस वर्ष दाखिल नए छात्र व छात्राओं को बताया कि “सक्सेस मांगे मोर” अर्थात सक्सेस प्राप्त करने के लिए बच्चे विफल होने से ना डरें, अपनी खूबियों को खोजें, लक्ष्य और लय को बरकरार रखें और साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 2 अगस्त – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा ‘व्यक्तित्व विकास तथा निर्णयन’ विषय पर आज एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें शंघाई इंटरनेशनल मेंटल हेल्थ एसोसिएशन, चीन से मनोचिकित्सक डॉ. रीना जैन ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास एवं तनाव मुक्त रहने को लेकर जरूरी सुझाव दिये। डॉ. रीना जैन को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्याें के लिए भारत ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे व्याख्यानों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि विद्यार्थियों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद की दो नाबालिग सगी बहनो की मथुरा में उनके ननिहाल में माँ – बाप द्वारा जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है. इस शादी से बचने के लिए नाबालिग बहनो ने मथुरा से भागकर फरीदाबाद स्थित चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर की शरण ली है. यह बच्चियां फरीदाबाद के एक गावं की रहने वाली है और दसवीं और बारवी की परीक्षा हरियाणा बोर्ड से 71 और 72 प्रतिशत अंको से पास कर चुकी है और भविष्य में आगे पढ़ना चाहती है ताकि अपने पैरो पर खड़ी हो सके. फिलहाल चाइल्ड प्रोटेक्शन आफिसर महिला थाने की मदद से अब इन्हे…
TODAY EXPRESS NEWS : चण्डीगढ़, 1 अगस्त – भारतीय जनता पार्टी द्वारा बोर्ड-निगमों में पदासीन किए गये पदाधिकारी अब योजनाबद्घ तरीके से केन्द्र, प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। इसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए बूथ स्तर के कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में आमजन के बीच पहंच कर योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बुधवार बाद दोपहर हरियाणा निवास में हरियाणा सरकार में पदासीन सभी बोर्ड-निगम चेयरमैन के साथ बैठक की। 68 बोर्ड-निगम चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ रूवरू होते हुए भाजपा…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 01 अगस्त। फरीदाबाद पहुंचे शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह हित ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ता एस एस बांगा के निवास सैक्टर 9 में अकाली दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली, बैठक आने वाले हरियाणा विधानसभा के चुनावों को लेकर की गई, जिसमें चुनावी रणनीति तय की । साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवतार सिंह हित ने साफ किया कि इस बार अकाली दल अपने चुनाव चिन्ह पर पूरे हरियाणा की 90 विधानसभाओं में चुनाव लडेगा, जिसको लेकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है और रणनीति बनाई जा रही है। आने वाले…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 1 अगस्त (ब्यूरो)ः फोक लवर्स कल्चरल ग्रुप की ओर से 4 अगस्त को राज्यस्तरीय हरियाणा संस्कृति रंग महोत्सव फोक इव 2018 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब तीन हजार दर्शकों के जुटने की उम्मीद जताई गई है। कार्यक्रम में भिवानी, सोनीपत, रोहतक, कुरूक्षेत्र, चंड़ीगढ़, गुरुग्राम, मेवात व फरीदाबाद सहित राज्य के कई मसहूर संगीत व नृत्य फोक कलाकार अपनी प्रस्तुति से हरियाणा की संस्कृति के रंग बिखरते नजर आएंगे। बुधवार को कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजक लोक कलाकार नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम सैक्टर-12 स्थित ओपन एयर थिएटर में शाम 6 बजे…