TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 28 अप्रैल – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एमएससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर दिलाने के लिए विश्वविद्यालय ने एक अनुकूलित प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों केे लिए औद्योगिक दौरे आयोजित किये जा रहे है ताकि विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक अनुभव हासिल हो सके। इसी कड़ी में एससी रसायन विज्ञान के 28 विद्यार्थियों के एक दल ने रबड़, स्टील कम्पोनेंट व हाइड्रो माउंट विनिर्माता कंपनी स्थानीय बोनी पोलीमर कंपनी के प्लांट का दौरा किया। यह दौरा एमएससी रसायन विज्ञान की पाठ्यक्रम संयोजक…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद : सुविधाओं और परिणाम दोनों में फरीदाबाद विधानसभा के सरकारी स्कूल पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण पेश करेंगे और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के माध्यम से फरीदाबाद के स्कूलों में पिछले तीन साल में ज़बरदस्त सुधार देखने को मिला है । ये दावा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्मित नए कमरों का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए । इस मौके पर फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट द्वारा इस स्कूल में क़रीब 20 लाख की लागत से किए गए कार्यों का भी ब्यौरा दिया गया । विपुल गोयल ने…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -2 में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पार्टी में स्कूल के बच्चों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, संगीत से लेकर रैम्प वॉक आदि का आयोजन कर बच्चों ने वहां पर उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक गेम्स भी आयोजित किए गए वहीं रैंप वाक कर रहे बच्चों को देखकर सबके चेहरे पर मुस्कान थी। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के खेल बच्चों ने पार्टी में खेले। इस अवसर पर…
TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका में आयोजित मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील जैन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कार्यक्रम के दौरान फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक रतनलाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मंत्री बनवारी लाल ने थाना प्रबंधक की पीठ थपथपाते हुए उनका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आगे भी ईमानदारी से लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार गर्ग ने कहा कि जब से रतनलाल ने थाना प्रबंधक…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) नई दिल्ली : स्किल डेवलेपमेंट और युवाओं को अप्रैंटिसशिप देने के लिए हमें वक्त के साथ बदलना होगा, रोजगार परक शिक्षा देने के मामले में राज्य सरकारें अंग्रेजों के जमाने के जेलर की तरह व्यवहार नहीं कर सकती, हरियाणा जैसा राज्य इस मामले में मॉडल स्टेट है ,जिसका सभी राज्यों का अनुसरण करना चाहिए। ये विचार केंद्रीय कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विज्ञान भवन में नेशनल स्किल डेवलेपमेंट सेमिनार में व्यक्त किए जहां बिहार, राजस्थान, हरियाणा, सहित देश भर के कई राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों ने शिरकत की। हरियाणा की तरफ से उद्योग मंत्री विपुल गोयल…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में आज फैशन इनोवेशन्स स्किल डेवलपमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडों छात्राओं ने भाग लिया। फैशन डिजाईनिंग की अध्यापिका नीलम गुप्ता ने छात्रों को फैशन इनोंवेशनस स्कील डैवलैपमैंट के बारे बताते हुए कहा कि आज के बदलते आधूनिक परिवेश में फैशन का महत्व बड़ता जा रहा है। आज के दौर में फैशन युवा पीड़ी के दिलो दिमाग पर सिर चडकऱ बोल रहा है। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि एक समय था जब बच्चों को माता-पिता अपनी इच्छानुसार वस्त्र पहनते थे। तब बच्चों को…
TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार फिरोजपुर झिरका के लिए 263 करोड़ और पलवल के लिए 185 तथा सतनाली में 125 करोड की योजनाओं से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने जा रही है। पलवल में मुख्यमंत्री सवा सौ करोड़ की परियोजना का शिलांयास कर चुके हैं। जबकि आने वाले समय में फिरोजपुर झिरका और सतनाली की योजनाओं का सीएम शीघ्र ही शिलांयास करेंगे। फिरोजपुर झिरका में मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन सुनील जैन और वाइस चेयरमैन कृष्ण कुमार भटेजा को शपथ दिलाने शुक्रवार को यहां पहुंचे मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने…
TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद)लघु सचिवालय के सभागार में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई ,जिसकी अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री (स्वंतत्र प्रभार) बनवारी लाल ने की। उन्होंने एजेंडे में शामिल 14 शिकायतों को मौके पर सुना तथा 8 शिकायतों का मौके पर निपटान किया और 6 शिकायतों में कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए इनका त्तत्परर्ता से समाधान करें तथा की गई कार्यावाही की रिपोर्ट अगली बैठक मे प्रस्तुत करें। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए…
TODAY EXPRESS NEWS ( श्रवण चौहान – उत्तर प्रदेश ) मुंडन संस्कार में शामिल होने आई किशोरी की सड़क हादसें में मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भिखारापुर निवासी दिनेश कुमार कनोजिया की पुत्री मोहिनी कनोजिया आयु लग भाग 12 वर्ष अपने बुआ के घर कोठी थाना क्षेत्र के कमलाबाद मुण्डन सस्कार में शामिल होने के लिए आई थी। जो अपनी बुआ के घर से दोपहर करीब दो बजे कुछ कार्य के लिए निकली कि कोठी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मोहिनी कनोजिया की मौके पर ही मौत हो गई।…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) सड़को पर झाड़ू उठाकर रोष प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे यह सभी सफाई कर्मचारी है जो अपनी मांगो को लेकर आज से प्रदेश में अपना आंदोलन शुरू कर रहे है. नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने बताया की आज पूरे हरियाणा प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आंदोलन की शुरुआत कर रहे है. उनका कहना था की चुनाव में सरकार ने उनसे वायदा किया था की ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जायेगी और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे तथा सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 15000/ रूपये दिया जाएगा। लेकिन सरकार ने…