TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद में देर रात एक चलती कार में अचानकन लगी आग बाल बाल बची बाप बेटे की जान। घटना एनआईटी फरीदाबाद के दो नम्बर इलाके की है।जहाँ बीती रात अचानक चलती कार में आग लग गई लेकिन मौक़ा रहते ही बाप – बेटे कार से बाहर आ गए और अपनी जान बचाई। आग लगने की सुचना फायर ब्रिगेड को दी गई जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुची तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी । लेकिन गनीमत रही की बाप बेटे समय रहते कार से बाहर आ गए और उनकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक घटना बीती रात की…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में फैकल्टी ऑफ बिहेवरल एंड सोशल साइंसिस की ओर से ‘स्वयं सिद्ध’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दूसरे दिन सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रधान प्रशांत भल्ला, संस्थान की चीफ पैटरन सत्या भल्ला, MRIIRS के वाइस चांसलर डॉ. एनसी वाधवा, रिसर्च एंड डॉक्ट्रल प्रोग्राम के चेयरपर्सन डॉ. एनके चड्ढा, फैकल्टी ऑफ बिहेवरल एंड सेशल साइंसिस की डीन डॉ. छवि भार्गव, वैश इंटरनेशनल फेडेरेशन के प्रेजिडेंट सत्या भूषण जैन समेत कई वरिष्ठ अतिथि मौजूद रहे।…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पलवल, 06 मार्च। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डा. कविता कांबोज ने बताया कि 14 अप्रैल को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित केसों को निपटाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पलवल, होडल व हथीन में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएंगी। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पलवल, होडल व हथीन स्थित सभी अदालतों में सभी तरह के केस निपटाए जाएंगे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, चैक बाउंस, बैक ऋण वसूली,…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )पलवल, 06 मार्च। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव के.के. यादव (रिटायर्ड विंग कमाण्डर)) ने बताया कि गुरुग्राम , नूंह , पलवल व फरीदाबाद तथा दिल्ली के मूल निवासियों की सेना की भर्ती गुरुग्राम के राजीव चौक के निकट स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 05 अप्रैल से 21 अप्रैल 2018 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक आवेदकों को अपना आवेदन 27 मार्च 2018 तक वैबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सैनिक जनरल डयूटी, सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक/वैटनरी तथा सैनिक ट्रेडमैन के लिए 27 मार्च 2018 तक…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पलवल, 06 मार्च। विधिक सेवा प्राधिकरण पलवल, के तत्वावधान, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव डा. कविता कांबोज के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान उड़ान मुझे उडऩे दो के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय अल्लिका में विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता हंसराज शाण्डिल्य व पीएलवी इंद्रजीत द्वारा किया गया। पैनल अधिवक्ता हंसराज शाण्डिल्य ने स्कूल में उपस्थित बच्चों को बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह करने पर दो साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना भी हो सकता है। 18 वर्ष से कम…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) चंडीगढ़, 6 मार्च। कांग्रेस द्वारा लगाए गए पकौड़ा स्टाल का जवाब उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने अपने अंदाज में दिया। बजट सत्र की बैठक के बाद उन्होंने अपने आवास पर मीडिया के साथ पकौड़ों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस को घेरा। विपुल गोयल ने कहा, आज के दिन कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं है। कांग्रेसी इस तरह से पकौड़ों की स्टाल लगाकर पकौड़े बेचने वालों का अपमान कर रहे हैं। कभी चाय बेचने वालों पर कटाक्ष करते हैं तो कभी पकौड़े वालों पर। यह लोगों के आत्म-सम्मान और मान-सम्मान को ठेस…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 6 मार्च – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्र्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के इलेक्ट्रिानिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों तथा संकाय सदस्यों को इंटरनेट आफ थिंग्स के उभरते क्षेत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘इंटरनेट आफ थिंग्स (आईओटी) के उपयोग द्वारा सिस्टम डिजाइन’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला आज प्रारंभ हो गई। कार्यशाला में विश्वविद्यालय तथा आसपास के शिक्षण संस्थानों से 50 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को आईओटी डिजाइन के अभ्यास एवं अनुभव के लिए विशेष सत्र का आयोजन भी किया जायेगा। कार्यशाला का उद्घाटन बिट्स पिलानी के वरिष्ठ…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद 6 मार्च पी.डब्यू.डी.के तीनों विभागों में सीधी भर्ती की मांग को लेकर आज मंगलवार को हरियाणा गर्वमैन्ट पी.डब्ल्यू. डी.मैकेनिकलवर्कर्ज यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने सैक्टर11स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यालय परिसर मे जोरदार प्रदर्शन किया।इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान श्योराज सिंह किया।कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय प्रधान वीरेन्द्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर विभागों के आकार को सिकोड़ने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि पीने का साफ पानी खेती के लिए सिचाई तथा आवागमन के लिए सडकों का काफी महत्व है जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शुद्ध साफ पानी हर घर में पहुचाने…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 6 मार्च। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार, खाद्य एवं पोषण बोर्ड की फरीदाबाद ईकाई द्वारा स्वच्छता पखवाडा 2018 के उपलक्ष्य में बढख़ल विधानसभा क्षेत्र स्थित गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, गांधी कालोनी में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मान्सी, करूणा, रक्षा, खुशी व अनुष्का ने श्रेष्ठ पेटिंग बनाकर पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल के बच्चो द्वारा गांधी कालोनी में स्वच्छता रैली भी निकाली गयी। खाद्य एवं पोषण बोर्ड (भारत सरकार) की फरीदाबाद ईकाई निर्देशन अधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में सभी स्कूली बच्चो ने स्वच्छता रैली निकाली और हाथो में पटिट्काएं…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद में नहीं थम रहे रेप के मामले। ताजा मामला फरीदाबाद के थाना सेक्टर 55 इलाके का है जहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिका बच्ची के साथ उसी के पडोसी ने टॉफी खिलने का झांसा देकर बलात्कार किया और बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज आरोपी को गिरफ़्तार कर ममले की जाँच शुरू कर दी है। बता दे की हाल ही में हरियाणा सरकार ने…